
EPFO Update: Air India के कर्मचारियों को मिला Tata से जुड़ने का पहला तोहफा, शुरू हुए ये फायदे
AajTak
एअर इंडिया के कर्मचारियों को अभी तक पेंशन या इंश्योरेंस का लाभ नहीं मिलता था. ईपीएफओ के साथ जुड़ने के बाद अब करीब 7,500 कर्मचारियों को ये फायदे मिलेंगे. इसके अलावा अब इन कर्मचारियों को ज्यादा पीएफ भी मिलेगा.
लम्बे इंतजार के बाद एअर इंडिया (Air India) के निजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो गई है. सरकार इस विमानन कंपनी को पिछले सप्ताह टाटा समूह (Tata Group) के हवाले कर चुकी है. इसके साथ ही एअर इंडिया के कर्मचारियों के लिए कई चीजें बदल गई हैं. सबसे बड़ा बदलाव पेंशन एंड रिटायरमेंट फंड के फायदों को लेकर आया है. टाटा के हाथों में जाने के बाद एअर इंडिया को ईपीएफओ (EPFO) ने ऑनबोर्ड कर लिया है. अब एयरलाइन के कर्मचारियों को ज्यादा पीएफ लाभ मिलेगा.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












