
EPFO से जुड़ने वाले हैं महाराजा, कर्मचारियों को PF पर मिलेगा ज्यादा रिटर्न
AajTak
EPFO Update: इस बदलाव से दोनों कंपनियों के कर्मचारियों को सीधा फायदा होने वाला है. इन कर्मचारियों को अब पीएफ पर बेहतर रिटर्न मिल पाएगा. अभी तक एयर इंडिया और इंडियन एयरलाइंस ट्रस्ट की श्रेणी में थे. इस कारण इन दोनों कंपनियों के कर्मचारियों का पीएफ ईपीएफओ के पास जमा नहीं होता था.
हाल ही में टाटा समूह (Tata Group) का हिस्सा बनी एयरलाइन एयर इंडिया (Air India) नए साल से ईपीएफओ (EPFO) से जुड़ने वाली है. इसके साथ ही इंडियन एयरलाइंस (Indian Airlines) भी ईपीएफओ के दायरे में आने जा रही है. इस बदलाव के बाद महाराजा (Maharaja) समेत दोनों कंपनियों के कर्मचारियों को अब पीएफ (PF) पर अधिक रिटर्न (Return) मिलेगा.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











