
Eoin Morgan Retirement: खराब फॉर्म-फिटनेस से परेशान ये कप्तान, इस हफ्ते ले सकता है संन्यास!
AajTak
इंग्लैंड के कप्तान इयॉन मोर्गन इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं. ब्रिटिश मीडिया में ये दावा किया जा रहा है, ये तब है जब टीम इंडिया को कुछ दिन बाद ही इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज़ खेलनी है.
भारत के खिलाफ खेले जाने वाली टी-20 और वनडे सीरीज़ से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम के फैन्स के लिए बुरी खबर है. इंग्लैंड के व्हाइट बॉल कैप्टन इयॉन मोर्गन इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं. खराब फॉर्म और फिटनेस से जूझ रहे इयॉन मोर्गन इसी हफ्ते इसका ऐलान भी कर सकते हैं, ऐसा दावा इंग्लिश मीडिया में किया गया है. ये खबर तब आई है जब 1 जुलाई से टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच होना है. उसके तुरंत बाद टी-20, वनडे सीरीज़ की शुरुआत होनी है. अपनी अगुवाई में इंग्लैंड को वर्ल्डकप जिता चुके 35 साल के इयॉन मोर्गन पिछले लंबे वक्त से रनों के लिए तरस रहे हैं.
हाल ही में जब नीदरलैंड्स के खिलाफ इंग्लैंड ने वनडे सीरीज़ खेली, तब इयॉन मोर्गन दो बार ज़ीरो पर आउट हुए. इसके अलावा उन्हें पिछले कुछ वक्त से चोट से भी जूझना पड़ रहा है. इयॉन मोर्गन पिछले सात साल से इंग्लैंड की कमान संभाले हुए हैं और उनकी अगुवाई में ही इंग्लैंड का व्हाइट बॉल क्रिकेट पूरी तरह बदला है.
माना जा रहा है कि अगर इयॉन मोर्गन टी-20 और वनडे क्रिकेट से संन्यास का ऐलान करते हैं, तो जोस बटलर के हाथ में इंग्लैंड की कमान सौंपी जा सकती है. वह लंबे वक्त से टीम के उप-कप्तान हैं, कई बार कुछ मैच के लिए उन्होंने टीम की कमान भी संभाली है. उनके अलावा मोइन अली भी कप्तानी की रेस में बने हुए हैं.
व्हाइट बॉल क्रिकेट में इंग्लैंड के सबसे सफल कप्तान
इयॉन मोर्गन के रिकॉर्ड्स की बात करें तो उन्होंने कुल 248 वनडे मैच खेले हैं, इनमें उनके नाम करीब 40 की औसत से 7701 रन हैं. मोर्गन के नाम वनडे में कुल 14 शतक और 47 अर्धशतक हैं. इसके अलावा मोर्गन ने 115 टी-20 मैच में 28.58 की औसत से 2458 रन बनाए हैं. इयॉन मोर्गन भारत के खिलाफ होने वाली टी-20 या वनडे सीरीज़ में उपलब्ध रहेंगे या नहीं, यह भी अब सवालों के घेरे में है.
इयॉन मोर्गन व्हाइट बॉल क्रिकेट में इंग्लैंड के सबसे सफल कप्तान हैं. उन्होंने 126 मैच में टीम की कप्तानी की, जिसमें 76 में जीत और 40 मैच में हार का सामना करना पड़ा है. इयॉन मोर्गन की कप्तानी में सफलता का प्रतिशत 65.25 फीसदी रहा है. टी-20 क्रिकेट में भी उन्होंने 72 मैच में कप्तानी की, जिसमें 42 में जीत और 27 में हार मिली है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









