ENG Vs NZ: दूसरे टेस्ट में कायम है न्यूजीलैंड का दबदबा, ब्रॉड ने इंग्लैंड को दिलाईं अहम सफलताएं
ABP News
ENG Vs NZ: दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड की तरफ से बेहतरीन बल्लेबाजी देखने को मिली. विलियम्सन के बिना ही न्यूजीलैंड की टीम ने दूसरे दिन के खेल का अंत होने तक तीन विकेट के नुकसान पर 229 रन बना लिए. कॉन्वे और यंग दोनों ही खिलाड़ियों ने 80-80 रन की पारी खेली.
ENG Vs NZ: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला रोमांचक स्थिति में पहुंचता जा रहा है. न्यूजीलैंड ने हालांकि दूसरे दिन के खेल का अंत होने तक मैच में अपना दबदबा कायम रखा है. न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक तक अपनी पहली पारी में तीन विकेट पर 229 रन बना लिए हैं. इंग्लैंड की पहली पारी 303 रनों पर सिमटी. इसी आधार पर मेहमान टीम 74 रन पीछे है. न्यूजीलैंड का टॉप ऑर्डर दूसरे टेस्ट में शानदार फॉर्म में नज़र आ रहा है. कप्तान लॉथम के जल्दी आउट होने के बावजूद कॉन्वे और विल यंग ने न्यूजीलैंड की पारी को संभाला. कॉन्वे ने 80 और विल यंग ने 80 रन की पारी खेली. टीम के दिग्गज बल्लेबाज रॉस टेलर भी शानदार फॉर्म में नज़र आ रहे हैं. टेलर 46 रन बनाकर नाबाद रहे.More Related News













