
ENG vs NZ: कॉनवे का लॉर्ड्स में धमाका, टूटा रणजीत सिंहजी का 125 साल पुराना रिकॉर्ड
AajTak
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने अपने पदार्पण टेस्ट मैच में धमाकेदार रिकॉर्ड बनाया है. कॉनवे इंग्लिश सरजमीं पर डेब्यू टेस्ट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने अपने पदार्पण टेस्ट मैच में धमाकेदार रिकॉर्ड बनाया है. कॉनवे इंग्लिश सरजमीं पर डेब्यू टेस्ट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार को लॉर्ड्स टेस्ट मैच के दूसरे दिन कॉनवे ने 155वां रन बनाते ही यह उपलब्धि हासिल कर ली. इस मामले में उन्होंने इंग्लैंड के रणजीत सिंहजी (Kumar Shri Ranjitsinhji) का 125 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया.1896 में रणजीत सिंहजी (रणजी) ने इंग्लैंड की तरफ से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट (मैनचेस्टर) मैच में नाबाद 154 रन बनाए थे. डेवोन कॉनवे इंग्लिश जमीं पर डेब्यू टेस्ट में 150 प्लस की पारी खेलने वाले ओवरऑल तीसरे बल्लेबाज हैं. 1880 में इंग्लिश दिग्गज डब्ल्यूजी ग्रेस ने भी 152 रन बनाए थे. डेवोन कॉनवे ने स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर सिंगल लेकर अपने 150 रन पूरे किए.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









