
ENG vs IND Test 1 Day 3: अकेले बुमराह क्या-क्या करें? अंग्रेजों के 3 कैच टपकाए... आज टीम इंडिया के पलटवार का दिन, क्या होगा गिल का 'गंभीर' प्लान?
AajTak
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी लीड्स टेस्ट का रविवार (22 जून) को तीसरा दिन है. यह मुकाबला काफी हद तक बैलेंस नजर आ रहा है, टीम इंडिया के 471 रनों के जवाब के बाद इंग्लैंड टीम ने अपने 3 विकेट गंवा दिए है, यह सभी विकेट बुमराह ने लिए लिए हैं. ऐसे में रविवार को भारतीय टीम के बाकी गेंदबाजों को थोड़ा दम लगाना होगा.
भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड में एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच जारी है. इस मुकाबले का रविवार (22 जून) को तीसरा दिन है. दूसरे दिन इंग्लैंड ने बैजबॉल स्टाइल में बल्लेबाजी की और महज 49 ओवर्स में 209/3 का स्कोर बना दिए. भारत की पहली पारी 471 रनों पर समाप्त हुई थी.
यहां गौर करने वाली बात यह है कि भारत को जो 3 विकेट मिले हैं, वो सभी जसप्रीत बुमराह ने हासिल किए हैं. 13 ओवर्स में बुमराह ने 48 रन देकर ये तीन विकेट हासिल किए. इंग्लैंड के लिए सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉउली (4) पहले ही ओवर में कैच आउट हुए. बेन डकेट (62) को जसप्रीत बुमराह ने क्लीन बोल्ड किया. वहं जो रूट भी बड़ा स्कोर नहीं बना सके और बुमराह की गेंद पर नायर को ही कैच थमा बैठे.
The cynosure of all eyes, Boom Boom Bumrah 🔥#TeamIndia | #ENGvIND | @Jaspritbumrah93 pic.twitter.com/zC5gIrIw5D
बुमराह को गेंदबाजी के दूसरे छोर से बिल्भ्कुल भी सहयोग नहीं मिला. मोहम्मद सिराज अपने शुरुआती स्पेल में बेहद महंगे रहे. वहीं प्रसिद्ध कृष्णा अब तक अपने 10 ओवर्स में 56 रन लुटा बैठे हैं. शार्दुल ठाकुर ने भी अब तक अपने 3 ओेवर्स में 23 रन दिए हैं. जडेजा ने कंजूसी भरी गेंदबाजी ( 9 ओवर्स में 25 रन) तो की लेकिन विकेट उनके खाते में नहीं आए.
ऐसे में लीड्स में तीसरे दिन का खेल जब शुरू होगा तो नए कप्तान शुभमन गिल और टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को इस प्लान के साथ उतरना होगा कि कैसे इंग्लैंड को जल्द आउट कर सकती है. ताकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर भारतीय टीम इंग्लैंड को एक बड़ा स्कोर दे सके.
कैच टपकाए वरना हश्र कुछ और होता...

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









