
ENBA अवॉर्ड में आजतक का दबदबा, 'बेस्ट टॉक शो' समेत जीते ये खिताब
AajTak
आजतक और हमारे सहयोगी चैनल इंडिया टुडे ने बेस्ट टॉक शो, बेस्ट करंट अफेयर्स प्रोग्राम, बेस्ट इन डेप्थ सीरीज, बेस्ट न्यूज कवरेज, बेस्ट न्यूज वीडियो, बेस्ट कवरेज टेक्नोलॉजी, बेस्ट सोशल इन्वेस्टिगेशन हिंदी सहित कई अवॉर्ड्स जीते.
ENBA Awards 2023 का ऐलान हो गया है. इसमें भी इंडिया टुडे ग्रुप का दबदबा कायम रहा. आजतक और सहयोगी इंडिया टुडे ने बेस्ट टॉक शो, बेस्ट करंट अफेयर्स प्रोग्राम, बेस्ट इन डेप्थ सीरीज, बेस्ट न्यूज कवरेज, बेस्ट न्यूज वीडियो, बेस्ट कवरेज टेक्नोलॉजी, बेस्ट सोशल इन्वेस्टिगेशन हिंदी सहित कई अवॉर्ड्स जीते.
ENBA Awards 2023 में बेस्ट करंट अफेयर्स प्रोग्रामिंग गोल्ड इंग्लिश का अवॉर्ड न्यूज ट्रैक को मिला. इसके अलावा बेस्ट बिजनेस न्यूज प्रोग्राम गोल्ड दावोस, इंडिया टुडे को मिला. बेस्ट बिजनेस प्रोग्राम हिंदी में आजतक का दबदबा कायम रहा. बजट उड़ान का अवॉर्ड श्वेता सिंह को दिया गया. बेस्ट टॉक शो हिंदी गोल्ड, हल्ला बोल के लिए अंजना ओम कश्यप को अवॉर्ड से नवाजा गया. अंग्रेजी में बेस्ट इन डेप्थ सीरीज 'जोशीमठ ए क्राई फॉर हेल्प' के लिए इंडिया टुडे को अवॉर्ड मिला. बेस्ट इन डेप्थ सीरीज हिंदी में वंदे मातरम् के लिए श्वेता सिंह को अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.
इंडिया टुडे ग्रुप को मिले ये अवॉर्ड

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










