
Emmy Awards 2021: कुर्ता पहनकर समारोह में पहुंचे Vir Das, बताया क्यों नहीं पहनी डिजाइनर ड्रेस
AajTak
वीर दास International Emmy Awards 2021 में शॉर्ट व्हाइट कुर्ते के साथ ब्लैक बटन डाउन जैकेट और ब्लैक पैंट्स पहनकर पहुंचे थे. उनका यह आउटफिट NIFT के एक स्टूडेंट ने डिजाइन किया था. वीर ने अपने आउटफिट पहनने की वजह भी साझा की थी.
अंतराष्ट्रीय एमी अवॉर्ड 2021 में वीर दास अवॉर्ड जीतने से भले ही चूक गए पर लोगों का दिल जीतने में वे कामयाब हो गए हैं. इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह के लिए वीर दास बेहद खास आउटफिट में पहुंचे थे. उन्होंने किसी डिजाइनर ड्रेस को नहीं बल्कि एक फैशन स्टूडेंट के डिजाइन किए आउटफिअ को पहना था. .@thevirdas from Comedy #iemmyNOM for “Vir Das: For India” on the red carpet at the 49th #iemmys! #India @TheWeirdass @NetflixIndia pic.twitter.com/K1ly5qQm47
More Related News













