
Elon Musk लॉन्च करेंगे अपना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म? टेस्ला बॉस ने दिया अपने भारतीय दोस्त को जवाब
AajTak
Elon Musk क्या अपना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लॉन्च करने वाले हैं? एक ट्वीट के जवाब में उन्होंने इसकी जानकारी दी है. इस ट्वीट में उन्होंने Pranay Pathole को जवाब दिया है. प्रणय हाल में ही एलन मस्क से दोस्ती को लेकर चर्चा में आए हैं. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.
टेस्ला सीईओ Elon Musk अपना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लॉन्च करने वाले हैं? उन्होंने बताया है कि वह ऐसा करने के लिए 'सीरियसली' विचार कर रहे हैं. Elon Musk ने इस बारे में ट्विटर पर जानकारी दी है. दरअसल, पिछले कुछ दिनों से मस्क माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter पर फ्री स्पीच और दूसरी चीजों को लेकर पोल चला रहे हैं.
इन ट्वीट्स के बाद एलन मस्क के 'दोस्त' Pranay Pathole ने पूछा कि क्या वह 'फ्री स्पीच को टॉप प्रायोरिटी' और 'बहुत कम प्रोपेगेंडा' वाला एक प्लेटफॉर्म लॉन्च करने वाले हैं. इस ट्वीट के जवाब में मस्क ने बताया कि वह इस बारे में बहुत सीरियस हैं.
हाल के दिनों में मस्क ने ट्विटर के एल्गोरिदम की आलोचना की है. Elon Musk का मनना है कि फंक्शनल डेमोक्रेसी के लिए फ्री स्पीच बहुत जरूरी है. इसके बाद उन्होंने एक पोल भी पिछले हफ्ते क्रिएट किया था, जहां मस्क ने पूछा था कि क्या ट्विटर फ्री स्पीच के प्रिंसिपल का 'सख्ती से पालन करता है'. इस पोल पर 20 लाख से ज्यादा लोगों ने वोट किया, जिसमें से 70 परसेंट ने लोगों ने माना कि ट्विटर ऐसा नहीं कर पाता है.
ऐसे मौके पर Elon Musk के ट्वीट से चर्चाएं शुरू हो गई हैं. लोगों ने उनके प्लेटफॉर्म के नाम पर अनुमान भी लगाना शुरू कर दिया है. शायद एलन मस्क कभी भी अपना प्लेटफॉर्म लॉन्च नहीं करें, लकिन इससे लोगों के बीच चर्चा जरूर शुरू हो गई है. ट्विटर और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के एल्गोरिदम पहले भी कई बार आलोचना का शिकार हो चुके हैं. हाल में ही पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने भी अपना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social लॉन्च किया है.
एलन मस्क Twitter पर कुछ ही लोगों को फॉलो करते हैं, जिनकी संख्या 112 हैं. हाल में ही Pranay Pathole चर्चा में आए थे. रिपोर्ट्स की मानें तो मस्क उन्हें ट्विटर पर फॉलो करते हैं. दोनों की दोस्ती 2018 में एक ट्वीट के जरिए हुई थी. Pranay ने टेस्ला के ऑटोमेटिक विंडस्क्रीन वाइपर को लेकर ट्वीट किया था और इसमें मस्क को ऐड्रेस किया था, जिसके बाद टेस्ला बॉस का उन्हें जवाब आया था.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











