
Elon Musk लेते हैं ड्रग्स, Tesla बोर्ड मेंबर्स भी थे शामिल, रिपोर्ट में किया दावा
AajTak
Elon Musk को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है, जिसमें दावा किया है कि वे ड्रग्स लेते हैं. कई बार उन्होंने Tesla बोर्ड मेंबर्स के साथ भी ड्रग्स लिया है. यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली. Elon Musk ने ड्रग्स के इस्तेमाल से जुड़ी खबरों को लेकर X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) पर पोस्ट करके जवाब दिया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Elon Musk को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है, जिसमें दावा किया है कि वे ड्रग्स लेते हैं. कई बार उन्होंने Tesla बोर्ड मेंबर्स के साथ भी ड्रग्स लिया है. यह जानकारी वॉल स्ट्रीट ऑफ जर्नल ने दी. Elon Musk द्वारा लिए लिए जा रहे इस अवैध ड्रग लेने की जानकारी Tesla और Space X के मौजूद पूर्व डायरेक्टर को भी जानकारी है.
Elon Musk ने ड्रग्स के इस्तेमाल से जुड़ी खबरों को लेकर X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) पर पोस्ट करके जवाब दिया है. उन्होंने कहा, अगर ड्रग्स मेरी प्रोडक्टिविटी को बढ़ाता है, तो मैं इसको जरूर लूंगा.
रिपोर्ट्स में दावा किया है कि Elon Musk ने अपने बोर्ड मेंबर्स के साथ ज्यादा क्वांटिटी में अवैध ड्रग का इस्तेमाल किया है, जो चिंता की बात है. द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने बताया है कि Elon Musk द्वारा ड्रग्स लेने की जानकारी उन लोगों से मिली है, जिन्होंने Musk को ड्रग्स लेते हुए देखा है, या फिर किसी ने उन्हें उसकी जानकारी दी है.
इसको लेकर बोर्ड मेंबर ने तो कोई जांच के आदेश दिए और ना ही इसको लेकर चिंता जाहिर की. हाल ही में एक अमेरिकी अदालत ने Elon Musk और उनके डायरेक्टर के बीच संबंधों को लेकर आलोचना की थी.
ये भी पढ़ेंः इंस्टाग्राम यूजर्स की बल्ले बल्ले, 1 हजार फॉलोअर्स वाले भी होंगे मालामाल!
मीडिया रिपोर्ट्स में पहले भी दावा किया जा चुका है कि Elon Musk अक्सर प्राइवेट पार्टियों में कोकीन, एक्सटेसी जैसे ड्रग्स का इस्तेमाल करते हैं. Elon Musk के वकील एलेक्स एस्पिरो ने बताया कि SpaceX में मस्क का नियमित तौर पर ड्रग्स का टेस्ट होता था, लेकिन वह कभी भी इस टेस्ट में फेल नहीं हुए.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











