
Elon Musk ने बताया Mars Mission का गेम प्लान, लाखों लोगों को कैसे ले जाएंगे मंगल ग्रह पर?
AajTak
Elon Musk ने खुलासा करते हुए Mars Mission को लेकर नया 'गेम प्लान' बताया है. मस्क ने X Platform (पुराना नाम Twitter) पर पोस्ट करके बताया है कि वह मंगल पर 10 लाख लोगों को ले जाएंगे. दरअसल, Elon Musk पहले भी मंगल ग्रह पर लोगों को भेजने के प्लान के बारे में बता चुके हैं और वहां कॉलोनी भी बसाएंगे. ऐसे में वहां लोग आसानी से रह सकेंगे. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Elon Musk दुनिया के सबसे ज्यादा अमीर लोगों में से एक हैं और उनके प्लान दुनियाभर के लोगों को सरप्राइज कर देते हैं. Elon Musk ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में खुलासा किया है कि वह लाखों लोगों को मंगल ग्रह पर ले जाएंगे. यह पोस्ट उन्होंने किसी दूसरे के पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए किया है.
Elon Musk इससे पहले भी मंगल पर कॉलोनी बनाने की बात कह चुके हैं. अब इस सप्ताह उन्होंने अपने इस प्लान पर एक बार फिर से प्रकाश डाला है. Elon Musk ने कहा है कि वह 10 लाख लोगों को मंगल ग्रह पर ले जाएंगे. हालांकि किसी टाइम लाइन का जिक्र नहीं किया है.
Elon Musk ने X पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा, हम एक गेम प्लान बना रहे हैं, जिससे 1 मिलियन (10 लाख ) लोगों को मंगल पर ले जाएंगे. Elon Musk SpaceX के CEO भी हैं. X प्लेटफॉर्म पर एक यूजर्स ने लिखा, स्टारशिप अब तक का विशाल रॉकेट है और यह मार्स पर ले जाएगा?. इसके जवाब में Elon Musk ने पोस्ट किया.
यह भी पढ़ें: Elon Musk के रोबोट का नया कमाल, इंसानों के जैसे किया ये काम, पहले कर चुका है सूर्य नमस्कार
Elon Musk ने अपने पोस्ट में बताया कि एक दिन एक ट्रिप में मार्स पर पहुंच जाएंगे. यह फ्लाइट में सफर करने के जैसा होगा. मस्क ने बताया कि मंगल पर रहने के लिए अभी बहुत से काम करने की जरूरत है.
यह भी पढ़ें: पहली बार इंसानी दिमाग में लगा चिप, Elon Musk के Neuralink ने कर दिखाया कमाल, बिना छुए काम करेंगे फोन और लैपटॉप

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











