
Elon Musk ने खुद को बताया था 'मोदी का फैन', पढ़ें- इस बयान पर क्या बोले प्रधानमंत्री
AajTak
पीएम मोदी ने कहा कि मैं 2015 में उनकी फैक्ट्री देखने गया, तब एलन मस्क बाहर थे. लेकिन वह अपने सभी प्रोग्राम कैंसिल करके वापस आए. मुझे फैक्ट्री में सभी चीजें दिखाईं. मैंने उनका विजन समझा. मैं पिछले साल अमेरिका गया था, तब भी उनसे मिला था. अब वह भारत आ रहे हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें मस्क ने कहा था कि वह पीएम मोदी के प्रशंसक हैं और भारत के समर्थक हैं. पिछले साल जून में न्यूयॉर्क में प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद मस्क ने ये बयान दिया था. इस पर पीएम मोदी ने कहा कि एलन मस्क मोदी के प्रशंसक हैं, ये अपनी जगह पर है, मूलतः वह भारत के प्रशंसक हैं. और मैं अभी उनसे मिला हूं. ऐसा नहीं है. मैं पहले भी उनसे मिल चुका हैं.
एएनआई को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा कि मैं 2015 में उनकी फैक्ट्री देखने गया, तब एलन मस्क बाहर थे. लेकिन वह अपने सभी प्रोग्राम कैंसिल करके वापस आए. मुझे फैक्ट्री में सभी चीजें दिखाईं. मैंने उनका विजन समझा. मैं पिछले साल अमेरिका गया था, तब भी उनसे मिला था. अब वह भारत आ रहे हैं.
प्रधानमंत्री ने भारत में टेस्ला और स्टारलिंक के संभावित निवेश के बारे में भी जवाब दिया और कहा कि जो कोई भी भारत में निवेश करना चाहता है, उसके निवेश का स्वागत है, लेकिन उत्पाद भारतीयों द्वारा बनाए जाने चाहिए, ताकि युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें.
पीएम ने कहा कि मैं चाहता हूं कि भारत में निवेश आए, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि किसने पैसा लगाया है, (लेकिन) काम में बहाया गया पसीना हमारे अपने लोगों का होना चाहिए. इसमें हमारे देश की मिट्टी की खुशबू होनी चाहिए. ताकि युवा देश में लोगों को रोजगार के अवसर मिलें. उन्होंने कहा कि मुझे ये मंजूर नहीं है मेरे देश का गेहूं बाहर जाए और मैं ब्रेड बाहर से लूं. इसके लिए मैं नीतियां भी बनाता हूं. इसलिए लोग आ रहे हैं और रोजगार कर रहे हैं.
प्रधानमंत्री का ये बयान रॉयटर्स की उस रिपोर्ट के बाद आया है, जिसमें कहा गया था कि टेस्ला इस साल के अंत में नई दिल्ली और मुंबई में शोरूम स्थापित करने के लिए उपयुक्त स्थानों की तलाश कर रही है. टेस्ला के सीईओ एलन मस्क भी इस महीने के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने भारत आने की योजना बना रहे हैं, उन्होंने कुछ दिन पहले X पर इसकी पुष्टि की थी,
पीएम मोदी ने इलेक्ट्रिक वाहन कंपनियों को भारत में निवेश करने के लिए भी आमंत्रित किया और कहा कि देश इस क्षेत्र में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 2014-15 में 2,000 से बढ़कर 2023-24 में 12 लाख यूनिट हो गई.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









