
Elon Musk के लिए ट्विटर पर कब्जा नहीं होगा आसान, बोर्ड ने चली Poison Pill की रणनीति
AajTak
Elon Musk ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter की 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की पेशकश की है. इसके लिए इस रईस शख्स ने 43 बिलियन डॉलर रकम ऑफर की है.
टेस्ला (Tesla) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) एलन मस्क (Elon Musk) इन दिनों माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर (Twitter) को खरीदने का ऑफर देकर पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोर रहे हैं. शुक्रवार को अरबपति की इस पेशकश का ट्विटर ने आधिकारिक तौर पर जवाब दिया है.
ट्विटर के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने मस्क की पेशकश को रोकने के लिए एक रणनीति बनाई है. ट्विटर के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने "Poison pill" नामक एक सीमित अवधि के Shareholder rights plan को अपनाया है जो एलोन मस्क के लिए कंपनी का अधिग्रहण करना कठिन बना सकती है.
इसे एलन मस्क के प्रयासों को एक बड़ा झटका देने की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है. Twitter बोर्ड ने एक आधिकारिक प्रेस रिलीज में कहा है कि ट्विटर का अधिग्रहण करने के लिए एक अनचाहा और कानूनी रूप से गैर-बाध्यकारी प्रस्ताव आने के बाद इस योजना को अपनाया है.
क्या है Poison pill रणनीति
बिजनेस वर्ल्ड की दुनिया इस एक टर्म है Poison pill. दरअसल ये एक तरह की रणनीति है. इस टर्म को ट्विटर बोर्ड ने एलन मस्क की ट्विटर को खरीदने की कोशिशों को नाकाम करने के लिए अपनाया है. इससे एलन मस्क के ट्विटर को खरीदना असंभव तो नहीं लेकिन काफी महंगा जरूर हो जाएगा.
शेयरधारकों का ये राइट्स प्लान तभी लागू हो जाएगा जब कोई व्यक्ति, ग्रुप या संस्था ट्विटर के आउटस्टैंडिंग कॉमन स्टॉक्स के 15 फीसदी शेयर खरीदने की कोशिश करेगा. अभी एलन के पास 9 प्रतिशत शेयर हैं.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











