
Elon Musk के 'चीन प्रेम' को झटका, इस चाइनीज कंपनी ने ही Tesla को छोड़ा पीछे
AajTak
कुछ समय पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने टेस्ला को भारत में आकर कार बनाने का न्योता दिया था. साथ ही उन्होंने साफ शब्दों में कहा था कि टेस्ला भारत में आकर कार बना सकती है, लेकिन चीन में बनी कार को यहां बेच नहीं सकती.
चीन की ऑटो कंपनी BYD (Build Your Dreams) ने अमेरिकी कार कंपनी टेस्ला (Tesal) को पछाड़ दिया है. BYD अब इलेक्ट्रिक कार की डिमांड के मामले में टेस्ला को कड़ी टक्कर दे रही है. इससे पहले इस चीनी कंपनी की कार MPV BYD e6 मुंबई से दिल्ली तक का सफर तय कर रिकॉर्ड बना दिया था. वहीं कार की कुल बिक्री के मामले में BYD टेस्ला से आगे निकल गई है.
मुश्किलों में फंसी टेस्ला
इस साल के पहले छह महीने में टेस्ला ने कुल 5,64,000 गाड़ियों की बिक्री की. वहीं इस दौरान BYD ने करीब 6,41,000 इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड गाड़ियां बेची हैं. दोनों कंपनियों के बीच गाड़ियों की सेल में 77,000 का अंतर रहा है. कोविड महामारी का असर टेस्ला के शंघाई प्लांट पर भी पड़ा है. इस वजह से चीन में स्थित टेस्ला के प्लांट में कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा.
पिछले महीने टेस्ला के शंघाई प्लांट में तैयार मॉडल 3 और मॉडल Y की 1,07,293 यूनिट्स को रिकॉल किया गया था. इन गाड़ियों में कई तरह की समस्याएं देखी जा रही थी. स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन फॉर मार्केट रेगुलेशन (SAMR) के एक बयान के अनुसार, टेस्ला की मॉडल 3 और मॉडल Y में ओवरहीटिंग की समस्या आ रही थी.
इस वजह से विंडशील्ड सेटिंग्स और गियर डिस्प्ले सहित कई तरह के सिस्टम में खराबी देखी जा रही थी. कंपनी ने इसमें सुधार के लिए गाड़ियों को वापस बुलाया था. इस वजह से कंपनी को 2022 के क्वार्टर-1 की तुलना में क्वार्टर-2 में 18 फीसदी की गिरावट का सामना करना पड़ा.
BYD की कार ने बनाया रिकॉर्ड

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.












