
Elon Musk की कंपनी SpaceX को टक्कर देने की तैयारी में Jio, भारत में सैटेलाइट से देगा इंटरनेट
AajTak
Reliance Jio जल्द देश में सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट और वॉयस कॉलिंग सर्विस लॉन्च कर सकती है. एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इससे के लिए कंपनी को Letter of Intent जारी कर दिया गया है. इससे कंपनी लाइसेंस मिलने के बाद उस जगह पर 20 साल तक ये सेवा दे सकती है.
Reliance Jio भी जल्द लोगों को सैटेलाइट बेस्ड हाई-स्पीड इंटरनेट प्रोवाइड करवा सकता है. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इसके लिए डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन (DoT) ने कंपनी को लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) को जारी किया है. ये LoI Reliance Jio Infocomm के सैटेलाइट यूनिट को जारी किया गया है.
इसकी परमिशन मिल जाने से Jio ग्लोबल मोबाइल पर्सनल कम्युनिकेशन सैटेलाइट (GMPCS) सर्विस को लॉन्च कर सकता है. इस सर्विस को केवल वहां पर लॉन्च किया जा सकता है जहां पर कंपनी को लाइसेंस मिली है.
मोबाइल सैटेलाइट नेटवर्क लो-अर्थ ऑर्बिट (LEO), मीडियम अर्थ ऑर्बिट (MEO) के अलावा Geosynchronous (GEO) सैटेलाइट के साथ सिंक पर काम करेगा. PTI की एक रिपोर्ट में इंडस्ट्री सोर्स के हवाले से कहा गया है कि Reliance Jio Infocomm के सैटेलाइट यूनिट को जियो सैटेलाइट कम्युनिकेशन लिमिटेड (JSCL) के नाम से भी जाना जाता है.
इसको परमिट दिया गया है. इससे कंपनी ग्लोबल मोबाइल पर्सनल कम्युनिकेशन सैटेलाइट (GMPCS) सर्विस को सेटअप और ऑपरेट कर सकती है. LoI को लेकर सोर्स ने बताया कि इसे टेलीकॉम कंपनी को सोमवार को ही जारी कर दिया गया है.
GMPCS सर्विस से मिलेगी से वॉयस और डेटा सर्विस
इससे जिस एरिया में इसे लाइसेंस दिया जाएया वहां पर कंपनी 20 साल तक सर्विस दे सकती है. GMPCS सर्विस से वॉयस और डेटा सर्विस सैटेलाइट के जरिए दी जाएगी. आपको बता दें कि इस साल की शुरुआत में कंपनी ने Luxembourg-बेस्ड SES के साथ पार्टनरशिप करके सैटेलाइट-बेस्ड ब्रॉडबैंड सर्विस पूरे देश में देने की घोषणा की थी.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










