
Elon Musk का बड़ा ऐलान, फोटो पर लॉन्ग प्रेस और बन जाएगा वीडियो, देखें वायरल पोस्ट
AajTak
दुनिया के सबसे अमीर शख्स Elon Musk का रविवार को किया गया पोस्ट कुछ ही समय में वायरल हो गया. उन्होंने पोस्ट में बताया है कि फोटो को एक लॉन्ग प्रेस की मदद से वीडियो में कन्वर्ट किया जा सकता है. इसके साथ ही उन्होंने एक छोटा वीडियो क्लिप भी शेयर किया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
फोटो से वीडियो बनाना सबसे आसान काम हो गया, सिर्फ एक लॉन्ग प्रेस में पूरा प्रोसेस कंप्लीट हो जाएगा. ये जानकारी खुद रविवार दुनिया के सबसे अमीर शख्स Elon Musk ने पोस्ट करके शेयर की है और उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया है. वीडियो कुछ ही समय में वायरल हो गया है.
Elon Musk ने X पर पोस्ट करके लिखा, इमेज पर लॉन्ग प्रेस करें, इसके बाद उसको वीडियो में बदलें. फिर प्रॉम्प्ट को अपनी पसंद के हिसाब से बनाएं. उन्होंने बताया कि उनका अपना प्रॉम्प्ट था कि एक कपल को मपेट्स में कंवर्ट कर दें.
छोटा वीडियो क्लिप भी मौजूद
पोस्ट में एक छोटा वीडियो क्लिप भी मौजूद है, जिसको Grok का यूज करके बनाया गया है. यह Elon Musk की आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस कंपनी xAI का प्रोडक्ट है. वीडियो को इमेज का इस्तेमाल करके तैयार किया है और उनमें एनिमेशन को भी एड किया है.
यह भी पढ़ें: Wikipedia को टक्कर देने आया Grokipedia, Elon Musk का ये है बड़ा प्लान
Elon Musk का पोस्ट













