
Elon Musk का ऐलान, लॉन्च किया XChat, मिलेंगे WhatsApp जैसे कई फीचर्स
AajTak
Elon Musk के X प्लेटफॉर्म पर नए मैसेजिंग फीचर Xchat को लॉन्च कर दिया है, इसकी मदद से यूजर्स मैसेजिंग, वीडियो और ऑडियो कॉल कर सकेंगे. इसके साथ ही फाइल भी शेयर कर सकेंगे. यह काफी हद तक WhatsApp की याद दिला सकता है. हालांकि Xchat में मोबाइल नंबर कनेक्ट करने की जरूरत नहीं है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Elon Musk के X प्लेटफॉर्म ने एक नया मैसेजिंग फीचर लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम XChat है. इसकी फीचर की मदद से एंड-टू-एंड इनक्रिप्शन, ऑटो डिलेटेड मैसेज और किसी भी तरह की फाइल्स सेंड करने का ऑप्शन मिलेगा. यह फीचर अभी बीटा वर्जन में है.
Elon Musk ने रविवार को पोस्ट करके इस फीचर की जानकारी दी है. पोस्ट में लिखा, नए XChat को रोलआउट किया जा रहा है, जो इनक्रिप्शन, Vanishing messages और फाइल सेंड करने का ऑप्शन देता है.
Bitcoin-style इनक्रिप्शन का इस्तेमाल किया है
मस्क ने दावा किया है XChat में Bitcoin-स्टाइल इनक्रिप्शन का इस्तेमाल किया है और इसको एकदम न्यू आर्किटेक्चर पर तैयार किया गया है. मस्क ने अन्य पोस्ट में बताया है कि XChat की मदद से यूजर्स ऑडियो और वीडियो कॉल्स भी कर सकेंगे. इसके लिए मोबाइल नंबर को लिंक करने की जरूरत नहीं है.
यह भी पढ़ें: एक फीचर के लिए 2568 करोड़ रुपये, क्या Elon Musk करेंगे Telegram से डील?
Elon Musk का पोस्ट

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.











