
Electoral Bonds Data: 'डोनर्स और चंदा हासिल करने वालों की संख्या में इतना अंतर क्यों', कांग्रेस ने उठाए सवाल
AajTak
चुनावी चंदे की लिस्ट सामने आने के बाद कांग्रेस ने एक बड़ा सवाल उठाया है. कांग्रेस ने सवाल पूछा है कि जब डोनर्स (दानदाताओं) की संख्या 20, 421 है तो फिर दान हासिल करने वाली फाइलों की संख्या 18,871 क्यों है?
चुनावी बॉन्ड को लेकर मचे घमासान के बीच चुनाव आयोग ने बॉन्ड खरीदने वाली कंपनिीयों की डिटेल वेबसाइट पर अपलोड कर दी है. जानकारी को दो पार्ट में अपलोड किया गया है. पहले हिस्से में 337 पेज, जबकि दूसरे हिस्से में 426 पेज हैं. पहले पार्ट में चुनावी बॉन्ड खरीदने वाली कंपनियों और संस्थाओं के नाम और खरीद की तारीख के साथ पैसों की जानकारी दी गई है तो वहीं दूसरे पार्ट में राजनीतिक दलों के नाम, तारीख और चंदा राशि की डिटेल है.
चुनावी चंदे की लिस्ट सामने आने के बाद कांग्रेस ने एक बड़ा सवाल उठाया है. कांग्रेस ने सवाल पूछा है कि जब डोनर्स (दानदाताओं) की संख्या 20, 421 है तो फिर दान हासिल करने वाली फाइलों की संख्या 18,871 क्यों है? कांग्रेस ने कहा है कि यह एक बड़ी विसंगति है. कांग्रेस के संचार विभाग में रिसर्च और मॉनिटरिंग के प्रभारी अमिताभ दुबे ने पूछा है कि जब चुनावी बॉन्ड की स्कीम 2017 में शुरू हो गई थी तो डेटा अप्रैल 2019 से क्यों दिया जा रहा है?
एंट्री में अंतर पर कांग्रेस ने उठाए सवाल दरअसल, चंदा देने वालों की जो फाइल चुनाव आयोग ने अपलोड की है, उसमें 18,871 एंट्री दर्ज हैं. वहीं, इसके उलट चंदा प्राप्त करने वालों की फाइल में 20,421 एंट्रियां ही दर्ज हैं. अमिताभ दुबे ने सोशल मीडिया पर पूछा है कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की एंट्री में अंतर क्यों है? दुबे की पोस्ट को शेयर करते हुए कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने कहा,'चुनावी बांन्ड योजना, जहां पारदर्शिता चयनात्मक भूलने की बीमारी लगती है. मुझे नहीं लगता कि डोनर्स का आंकड़ा 18,871 और हासिल करने वालों का आंकड़ा 20,421 होना महज एक संयोग है.'
श्रीनिवास बीवी ने भी खड़े किए सवाल
मनिकम टैगोर ने कहा,'SBI ने वास्तव में सभी चीजें छिपाने की कला में महारत हासिल कर ली है. वहीं, यूथ कांग्रेस प्रमुख श्रीनिवास बीवी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारे 'ना खाऊंगा ना खाने दूंगा' का मतलब है कि मैं कंपनियों को धमकाऊंगा, ईडी के छापे डलवाऊंगा, चंदा इकट्ठा करूंगा और बीजेपी का खजाना भरता रहूंगा.
इन उद्योगपतियों ने खरीदे बॉन्ड

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












