
Election Results 2024 Live Streaming: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आज, यहां देखें लाइव कवरेज
AajTak
Assembly Election Results 2024: महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव के परिणाम आज, 23 नवंबर को जारी किए जाएंगे. दोनों ही राज्यों में सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी. आइए जानते हैं कहां और कैसे देख सकते हैं चुनाव नतीजों का लाइव कवरेज.
Maharashtra-Jharkhand Election Result 2024 Live Streaming: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आज (शनिवार), 23 नवंबर को आएंगे. महाराष्ट्र में 20 नवंबर को सभी 288 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ था. वहीं, झारखंड में 20 नवंबर को दूसरे चरण के तहत 38 सीटों पर वोटिंग हुई थी. दोनों राज्यों में हुए चुनाव के नतीजे आज आएंगे.
आज तक पर लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए यहां क्लिक करें...
महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आप आजतक के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं. इसके अलावा आजतक के Live TV पर भी कवरेज देख सकते हैं. वहीं, आजतक की वेबसाइट aajtak.in पर चुनाव से संबंधित अलग-अलग खबरें पढ़ी जा सकती हैं.
बता दें कि सत्तारूढ़ एमवीए में शामिल बीजेपी ने 149 सीट पर चुनाव लड़ा है, जबकि एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 81 सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी 59 सीट पर चुनाव लड़ी है. एमवीए में शामिल कांग्रेस 101 पर, शिवसेना (UBT) 95 पर और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) 86 सीट पर चुनाव लड़ी है. इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) सहित छोटी पार्टियां ने भी अपने उम्मीदवार उतारे थे.
वहीं, झारखंड में कुल 81 विधानसभा सीटें हैं. झारखंड में मुकाबला NDA (भाजपा-एजेएसयू) और इंडिया ब्लॉक (झामुमो, कांग्रेस) के बीच है. भाजपा ने सत्ता हासिल करने के लिए कई वादे किए हैं, जबकि हेमंत सोरेन सरकार अपनी सत्ता बनाए रखने की कोशिश में है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









