
Election date: यूपी-पंजाब समेत पांच राज्यों के चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, 3.30 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
AajTak
चुनाव आयोग शनिवार दोपहर साढ़े तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेस करेगा. आयोग पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तारीखों की घोषणा करेगा. आगामी कुछ दिनों में उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, पंजाब और गोवा में विधानसभा चुनाव होने हैं.
चुनाव आयोग शनिवार दोपहर साढ़े तीन बजे 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा करेगा. चुनाव के घोषणा के बाद जानकारी मिल पाएगी कि किस राज्य में कितने चरण में और कितने-कितने तारीखों को वोटिंग होनी है. साथ ही नामांकन, स्क्रूटनी, परिणाम आदि के तारीखों की भी जानकारी मिल जाएगी. अगले कुछ दिनों में उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, पंजाब और गोवा में विधानसभा चुनाव होने हैं.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











