
Eid ul Fitr 2024: दिल्ली-NCR में नजर आया ईद का चांद, कल मनाई जाएगी ईद-उल-फितर
AajTak
भारत में शव्वाल महीने का चांद नजर आ गया है. जम्मू-कश्मीर व लद्दाख को छोड़कर देशभर में धूमधाम के साथ गुरुवार 11 अप्रैल को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में शव्वाल का चांद एक दिन पहले नजर आ गया इसलिए इन दोनों इलाकों में बुधवार 10 अप्रैल को ईद मनाई गई.
राजधानी दिल्ली समेत देश के कई बड़े शहरों में शव्वाल महीने का चांद नजर आ गया है. बुधवार शाम करीब सवा सात बजे ईद के चांद का दीदार हुआ. गुरुवार 11 अप्रैल को धूमधाम के साथ देशभर में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा. जामा मस्जिद की चांद कमेटी ने थोड़ी देर पहले ही चांद नजर आने का ऐलान किया है. जामा मस्जिद में गुरुवार सुबह 6:30 बजे और फतेहपुरी मस्जिद में सुबह 7:30 बजे ईद की नमाज होगी.
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईद का चांद दिखन ेके बाद सभी देशवासियों को ईद-उल-फितर की मुबारकबाद दी है.
Best wishes on Eid-ul-Fitr. May this occasion further spread the spirit of compassion, togetherness and peace. May everyone be happy and healthy. Eid Mubarak!
मालूम हो कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में शव्वाल का चांद एक दिन पहले ही नजर आ गया जिसकी वजह से वहां ईद का त्योहार बुधवार 10 अप्रैल को मनाया गया है. दुनिया में इस्लाम का सेंटर कहे जाने वाले सऊदी अरब में भी बुधवार को ईद का त्योहार मनाया गया है.
ईद-उल-फितर की सबसे खास बात है कि इस त्योहार की तारीख हिजरी कैलेंडर की वजह से साल-दर-साल बदलती रहती है. यह कैलेंडर चांद पर आधारित होता है. इसमें दिनों की गिनती चांद की घटती-बढ़ती चाल के अनुसार की जाती है.
ईद का त्योहार खुशियों और भाईचारे का त्योहार है. इस दिन मुस्लिम लोग सुबह ईद की नमाज पढ़ते हैं. इसके बाद एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी जाती है. इसके साथ ही एक दूसरों के घर जाकर मुंह मीठा भी किया जाता है. मीठे में ईद के दिन के लिए खास सेवइयां, खीर और तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए जाते हैं.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











