
Eid Al Adha 2021: सुनहरे गुम्बद-आसमान छूती शाही मीनारें, देखें दुनिया की 10 सबसे खूबसूरत मस्जिद
AajTak
Eid Al Adha 2021: दुनिया में वैसे तो कई चर्चित मस्जिद हैं, लेकिन कुछ अपनी खूबसूरती के लिए बहुत ज्यादा लोकप्रिय हैं. आइए आपको आज दुनिया की 10 सबसे खूबसूरत मस्जिदों के बारे में बताते हैं.
बकरीद का त्योहार मस्जिद में अल्लाह की इबादत के बगैर शुरू नहीं हो सकता है. बकरीद के मौके पर आज दुनियाभर के मुसलमानों ने मस्जिद में जाकर नमाज अदा की. दुनिया में वैसे तो कई चर्चित मस्जिद हैं, लेकिन कुछ अपनी खूबसूरती के लिए बहुत ज्यादा लोकप्रिय हैं. आइए आपको आज दुनिया की 10 सबसे खूबसूरत मस्जिदों के बारे में बताते हैं. अल हरम मस्जिद (सऊदी अरब)- सऊदी अरब के मक्का शहर में बनी अल हरम मस्जिद न सिर्फ खूबसूरती के मामले में अव्वल है, बल्कि इसकी लोकप्रियता भी दुनियाभर की मस्जिदों से ज्यादा है. ये इस्लाम की सबसे प्रमुख मस्जिदों में शुमार है. ऐसा कहा जाता है कि ये अल्लाह की इबादत के लिए धरती पर बनाया गया पहला घर है. ये मस्जिद इतनी बड़ी है कि हज के दौरान यहां 40 लाख से ज्यादा लोग आ सकते हैं. मस्जिद-ए-नबवी (सऊदी अरब)-- मस्जिद-ए-नबवी यह मस्जिद सऊदी अरब के शहर मदीना में है. इस्लाम धर्म के लोगों के लिए ये दुनिया की दूसरी सबसे पवित्र मस्जिद है. इस मस्जिद को दुनिया की सबसे खूबसूरत मस्जिदों में गिना जाता है. इस मस्जिद में 10 लाख लोग एकसाथ नमाज पढ़ सकते हैं.More Related News

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.












