
Eggs During Pregnancy: क्या प्रेग्नेंसी के दौरान अंडा खाना होता है सेफ? ये गलती पड़ सकती है भारी
AajTak
अंडा सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. अंडे में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं. लेकिन अंडे को लेकर यह सवाल सामने आता है कि क्या गर्भवती महिलाएं अंडे का सेवन कर सकती हैं या नहीं. जानें क्या है प्रेग्नेंसी में अंडे खाने के नियम और इस दौरान किन बातों का रखें खास ख्याल.
अधिकतर लोग सुबह नाश्ते के समय अंडे का अलग-अलग तरीकों से सेवन करते हैं. अंडे को सेहत के लिए काफी हेल्दी माना जाता है. लेकिन सवाल उठता है कि क्या प्रेग्नेंसी के दौरान अंडे का सेवन किया जा सकता है? मां बनने वाली बहुत सी महिलाओं के मन में यह सवाल जरूर आता है कि क्या उनके लिए अंडे खाना सेफ होता है या नहीं? आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.
क्या प्रेग्नेंसी के दौरान अंडे खाना होता है सुरक्षित?
जब भी कोई महिला प्रेग्नेंट होती है तो डॉक्टर ऐसी चीजों की लिस्ट बनाता है जिन्हें प्रेग्नेंसी के दौरान नहीं खाना चाहिए. इस लिस्ट में कच्ची और आधी पकी हुई चीजों को शामिल किया जाता है. कच्ची और आधी पकी हुई चीजों में बैक्टीरिया होने के चांसेस काफी ज्यादा होते हैं जो गर्भवती महिला और उसके होने वाले बच्चे की सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं. आमतौर पर नॉमर्ल लोग इन कची या आधी पकी हुई चीजों का सेवन आसानी से कर सकते हैं क्योंकि उनका इम्यून सिस्टम काफी मजबूत होता है लेकिन गर्भवती महिलाओं के साथ ऐसा नहीं है. प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं का इम्यून सिस्टम काफी कमजोर हो जाता है.
प्रेग्नेंसी में अंडा खाना महिलाओं के लिए बिल्कुल सुरक्षित माना जाता है लेकिन ध्यान रहे कि अंडा पूरी तरह के पका हुआ हो. इस दौरान आधे पके हुए अंडे का सेवन करने से बचें.
प्रेग्नेंसी के दौरान किस तरह करें अंडे का सेवन
आपको शायद इस बात का पता होगा कि अंडे से साल्मोनेला नामक बीमारी होने का खतरा काफी ज्यादा रहता है, जो आपके और आपके बच्चे के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है. इसके अलावा डॉक्टर्स मेयोनीज का सेवन करने के लिए भी मना करते हैं क्योंकि इसमें अंडे का इस्तेमाल किया जाता है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












