ED raids on Partha Chatterjee Home: कोलकाता में पार्था चटर्जी के आवास पर ईडी की कल शुरू हुई रेड अभी भी जारी
AajTak
कोलकाता में ईडी की कल सुबह शुरू हुई रेड अभी भी जारी है. मंत्री पार्था चटर्जी के आवास पर ईडी की ये पड़ताल चल रही है. ये जांच SSC भर्ती घोटाले को लेकर हो रही है. इस वक्त भी कोलकाता में ईडी अधिकारी पार्था चटर्जी के आवास पर मौजूद हैं. बता दें कि पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के घर ईडी ने छापेमारी की. कई घंटों की चली छापेमारी में ईडी ने 20 करोड़ के करीब कैश बरामद किया है. ईडी को अर्पिता के खिलाफ कुछ पुख्ता सबूत मिले थे जिसके बाद उनके घर पर रेड मारी गई. देखें ये वीडियो.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











