
ED दफ्तर से पहले कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी भी मौजूद
AajTak
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सवालों का सामना करेंगे. नेशनल हेराल्ड से जुड़े मामले में राहुल गांधी से कल सोमवार को करीब 8.30 घंटे पूछताछ हुई थी. आज फिर उनको ईडी दफ्तर जाना है. इस बीच दिल्ली में कई जगह पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है. वहीं, कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है. ईडी दफ्तर जाने से पहले राहुल कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे. राहुल के साथ प्रियंका गांधी भी मौजूद हैं. इस बीच पुलिस का एक्शन भी शुरू हो गया है. देखें

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











