
ED डायरेक्टर पर 'सुप्रीम' फैसले के बाद बोले अमित शाह- खुशियां मनाने वाले कन्फ्यूज
AajTak
प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी के डायरेक्टर का कार्यकाल तीसरी बार बढ़ाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दी गई थी. सुनवाई के दौरान कार्यकाल बढ़ाने को सुप्रीम कोर्ट ने अवैध माना. इसे विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार को झटका कहा, जिसपर गृह मंत्री अमित शाह ने पलटवार किया.
प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी... वह केंद्रीय जांच एजेंसी जिसका नाम लेते ही मौजूदा दौर की सियासत में उबाल आ जाता है. इससे जुड़ा एक फैसला मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने दिया, जिसपर केंद्र सरकार को घेरा जाने लगा. शाम को गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्षी पार्टियों पर पलटवार करते हुए ट्वीट भी किया. क्या है ये पूरा विवाद, जिसको लेकर आज राजनीतिक गलियारों में हलचल रही यहां समझिए.
सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस और TMC नेताओं ने एक अर्जी दायर की थी. यह अर्जी ईडी के डायरेक्टर को सेवा विस्तार देने के खिलाफ थी. इसपर मंगलवार को सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट ने ईडी के डायरेक्टर संजय मिश्रा का कार्यकाल तीसरी बार बढ़ाए जाने को अवैध कहा. यानी अब ईडी के निदेशक इस महीने की आखिरी तक हट जाएंगे. इसके बाद नए निदेशक की नियुक्ति होगी. अगर सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला नहीं आता तो मिश्रा नवंबर 2023 तक पद पर रहते.
कोर्ट के फैसले के बाद विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार को घेर लिया. विपक्षी हमलों का जवाब देते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि ED का निदेशक कौन है इससे फर्क नहीं पड़ेगा और ED अपना काम करती रहेगी.
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ईडी के निदेशक संजय मिश्रा को तीसरी बार सेवा विस्तार देना पूरी तरह अवैध है. इसके साथ ही कोर्ट ने माना कि संसद को अधिकार है कि वह कानून में संशोधन कर सकती है, उस पर कोई सवाल नहीं उठा सकते.
कौन हैं संजय मिश्रा?
62 साल के संजय मिश्रा 1984 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी हैं. मिश्रा वो ईडी निदेशक हैं जिनके कार्यकाल में ही सोनिया गांधी, राहुल गांधी से ईडी दफ्तर में पूछताछ हुई थी. बाद में कांग्रेस अध्यक्ष बने मल्लिकार्जुन खड़गे से लेकर ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी तक से ईडी ने संजय मिश्रा के कार्याकल में ही भ्रष्टाचार के आरोपों में सवाल जवाब किया है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








