
ED के निदेशक पद पर बने रहेंगे संजय मिश्रा, सरकार ने एक साल बढ़ाया कार्यकाल
AajTak
भारतीय राजस्व सेवा के वरिष्ठ अधिकारी संजय मिश्रा अगले एक साल तक प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी के निदेशक बने रहेंगे. निदेशक के रूप में संजय मिश्रा का कार्यकाल सरकार ने एक साल के लिए बढ़ा दिया है.
प्रवर्तन निदेशालय यानी ED के निदेशक संजय मिश्रा का कार्यकाल 18 नवंबर को पूरा हो गया था. सरकार ने ईडी के निदेशक संजय मिश्रा का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है. वे अब 18 नवंबर 2023 तक ईडी के डायरेक्टर बने रहेंगे. केंद्र सरकार की ओर से संजय मिश्रा का कार्यकाल बढ़ाए जाने के संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है.
भारतीय राजस्व सेवा (IRS) 1984 बैच के अधिकारी संजय मिश्रा का देश की अग्रणी वित्तीय जांच एजेंसी के निदेशक पद पर कार्यकाल का ये पांचवां साल होगा. गौरतलब है कि केंद्र सरकार साल 2021 में एक ऑर्डिनेंस लेकर आई थी जिसमें ये प्रावधान किया गया था कि ईडी और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशकों का कार्यकाल पांच साल तक बढ़ाया जा सकेगा.
भारतीय राजस्व सेवा के वरिष्ठ अधिकारी संजय मिश्रा 19 नवंबर 2018 को ईडी के निदेशक बनाए गए थे. स्वच्छ छवि के अधिकारियों में गिने जाने वाले संजय मिश्रा के कार्यकाल में ईडी ने वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़े कई हाईप्रोफाइल मामलों की जांच की जिनमें विजय माल्या, नीरव मोदी, मेहुल चोकसी के केस भी शामिल हैं. इस दौरान ईडी ने करोड़ों रुपये की रिकवरी भी की.
ईडी ने संजय मिश्रा के कार्यकाल में पहली बार इन आरोपियों से करोड़ों रुपये की रिकवरी की और बैंकों को 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि लौटाई. संजय मिश्रा के कार्यकाल में ही ईडी ने टेरर फंडिंग का खुलासा किया और जम्मू कश्मीर के अलगाववादी नेताओं के साथ टेरर फंडिंग केस में दाऊद इब्राहिम के करीबी इकबाल मिर्ची की संपत्तियां भी जब्त कीं.
संजय मिश्रा के निदेशक रहते ही ईडी ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, डीके शिवकुमार, प्रफुल्ल पटेल, अभिषेक बनर्जी समेत विपक्ष के कई नेताओं से पूछताछ की. अनिल देशमुख, नवाब मलिक, संजय राउत, पार्थ चटर्जी समेत विपक्षी दलों के कई नेताओं को संजय मिश्रा के कार्यकाल में ही ईडी ने गिरफ्तार भी किया.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










