
ED के आठवें समन पर बोले CM केजरीवाल- सवालों का जवाब देने को तैयार, लेकिन...
AajTak
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कथित शराब घोटाले से जुड़े मामले में आठवां नोटिस जारी होने के बाद जांच एजेंसी ED को जवाब दिया है. सीएम केजरीवाल ने ईडी से 12 मार्च के बाद की तारीख मांगी है. उन्होंने यह भी कहा है कि वह वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पूछताछ में शामिल होंगे.
शराब घोटाले से जुड़े कथित मामले में 8 समन जारी होने के बाद अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) को जवाब दिया है. सीएम केजरीवाल ने कहा है कि समन गैर कानूनी है, लेकिन फिर भी वह ईडी के सवालों के जवाब देने के लिए तैयार हैं. उन्होंने ईडी से 12 मार्च के बाद की कोई तारीख मांगी है. केजरीवाल ने कहा है कि वह वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सवालों के जवाब देंगे. बता दें कि ईडी ने सीएम केजरीवाल को आठवां समन जारी करते हुए 4 मार्च को पेश होने के निर्देश दिए थे.
इससे पहले जांच एजेंसी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को 22 फरवरी को सातवां नोटिस जारी किया था. तब सीएम केजरीवाल को 26 फरवरी को पूछताछ के लिए पेश होने के लिए कहा था. हालांकि, AAP ने नोटिस को गैरकानूनी बताया था और एजेंसी को कोर्ट के फैसले का इंतजार करने के लिए भी कहा था.
ED ने कब-कब जारी किया समन
क्या है मामला
22 मार्च 2021 को मनीष सिसोदिया ने दिल्ली में नई शराब नीति का ऐलान किया था. 17 नवंबर 2021 को नई शराब नीति यानी एक्साइज पॉलिसी 2021-22 लागू कर दी गई. नई नीति आने के बाद सरकार शराब के कारोबार से बाहर आ गई, जिसके बाद शराब पूरी दुकानें निजी हाथों में चली गई. इस नीति को लाने के पीछे सरकार का तर्क था कि इससे माफिया राज खत्म होगा और सरकार के रेवेन्यू में बढ़ोतरी होगी. हालांकि, नई नीति शुरू से ही विवादों में रही. जब बवाल ज्यादा बढ़ तो 28 जुलाई 2022 को सरकार ने नई शराब नीति रद्द कर फिर पुरानी पॉलिसी लागू कर दिया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










