
ED की कस्टडी में घर का खाना खाएंगे केजरीवाल, पत्नी और वकील से मिलने की इजाजत
AajTak
केजरीवाल की खराब सेहत को देखते हुए कोर्ट ने ED को आदेश दिया है कि वो डॉक्टर्स द्वारा सुझाई गई डाइट उन्हें मुहैया कराए. ऐसा नहीं करवा पाने की हालत में उनको घर का खाना खाने की इजाजत होगी.
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को कोर्ट ने 6 दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया है. कोर्ट के ऑर्डर के मुताबिक 28 मार्च दोपहर 2 बजे तक अरविंद केजरीवाल को जांच एजेंसी ईडी कोर्ट में पेश करेगी. तब ईडी बताएगी कि अब तक की जांच में क्या प्रगति हुई, और आगे क्या करना है. अरविंद केजरीवाल से जो पूछताछ की जाएगी, वो सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी. पूछताछ की फुटेज को सुरक्षित रखा जाएगा.
CrPC के सेक्शन 41 D के तहत आरोपी अरविंद केजरीवाल को अपने वकील मोहम्मद इरशाद और विवेक जैन से शाम 6 से 7 बजे तक मिलने की इजाजत दी गई है. ईडी रिमांड के दौरान अरविंद केजरीवाल को हर रोज आधे घंटे तक अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल और निजी सचिव विभव कुमार से मिलने की इजाजत दी गई है. केजरीवाल की खराब सेहत को देखते हुए कोर्ट ने ED को आदेश दिया है कि वो डॉक्टर्स द्वारा सुझाई गई डाइट उन्हें मुहैया कराए. ऐसा नहीं करवा पाने की हालत में उनको घर का खाना खाने की इजाजत होगी.
केजरीवाल ने की सुरक्षा में लगे पुलिस अधिकारी को हटाने की मांग
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राऊज एवेन्यू कोर्ट में अर्जी दाखिल करके उनकी सुरक्षा में लगे दिल्ली पुलिस के एसीपी एके सिंह को सुरक्षा से हटाने की मांग की है. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्हें अदालत लाते समय उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया. जानकारी के मुताबिक मनीष सिसोदिया के साथ भी एसीपी एके सिंह ने दुर्व्यवहार किया था. उस बाबत लिखित शिकायत भी दर्ज कराई गई थी.
आजतक से बोले केजरीवाल- जेल से चलेगी सरकार
केजरीवाल ने आजतक से कहा कि मैं सीएम पद से इस्तीफा नहीं दूंगा. जेल से सरकार चलाऊंगा. अंदर हो या बाहर, सरकार वहीं से चलेगी. उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि हमें समस्याएं होंगी, लेकिन हम इस काम को करने की कोशिश करेंगे. दिल्ली की जनता यही चाहती है. केजरीवाल से उनके स्वास्थ्य पर पूछने पर उन्होंने कहा कि मेरा स्वास्थ्य बढ़िया है. उन्होंने कहा कि मैंने ये नहीं सोचा था कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईडी इतनी जल्दी मुझे गिरफ्तार करने आएगी. सोचा कि वे गिरफ़्तारी से पहले कम से कम 2-3 दिन इंतज़ार करेंगे. मुझे अपने माता-पिता से आशीर्वाद लेने का मौका तक नहीं मिला. इससे पहले कि ईडी मुझे ले गई. ED के आने से पहले मैं माता-पिता के साथ बैठा था, ED अधिकारियों ने अच्छा और सम्मानपूर्वक व्यवहार किया. उन्होंने कहा कि कल रात कोई पूछताछ नहीं हुई. हिरासत के दौरान भी ज्यादा पूछताछ होने की उम्मीद नहीं है,

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










