
ED का बड़ा खुलासा... ₹12,000 करोड़ के नेटवर्क बेनकाब, क्रिप्टो और म्यूल अकाउंट से हो रही थी मनी लॉन्ड्रिंग
AajTak
ईडी के संयुक्त निदेशक रॉबिन गुप्ता ने मंगलवार को सीबीआई और इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) द्वारा आयोजित ‘साइबर सक्षम धोखाधड़ी से निपटने’ पर राष्ट्रीय सम्मेलन में यह जानकारी दी.
साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हजारों करोड़ रुपये की साइबर ठगी से जुड़े अंतरराष्ट्रीय मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क का खुलासा किया है. ईडी के संयुक्त निदेशक रॉबिन गुप्ता ने मंगलवार को सीबीआई और इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) द्वारा आयोजित ‘साइबर सक्षम धोखाधड़ी से निपटने’ पर राष्ट्रीय सम्मेलन में यह जानकारी दी.
रॉबिन गुप्ता ने बताया कि ईडी की जांच में साइबर ठगी को एक संगठित कॉरपोरेट अपराध की तरह संचालित होते पाया गया है, जिसमें सिम सप्लायर, म्यूल अकाउंट ऑपरेटर, मानव तस्कर और क्रिप्टो हैंडलर अलग-अलग इकाइयों के रूप में काम करते हैं. ईडी अब तक साइबर अपराध से जुड़े कुल ₹12,229 करोड़ की अवैध कमाई को जब्त कर चुकी है.
जांच के दौरान एक बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर निवेश घोटाले का भी खुलासा हुआ है, जिसे थाईलैंड-लाओस-म्यांमार सीमा के गोल्डन ट्रायंगल क्षेत्र में स्थित स्कैम सेंटरों से संचालित किया जा रहा था. इस मामले में देशभर में दर्ज कई एफआईआर के आधार पर जांच की गई और आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. आरोपी फर्जी आईपीओ और स्टॉक मार्केट निवेश ऐप के जरिए लोगों को मोटे मुनाफे का लालच देकर ठगी करते थे. इस तरह की ठगी को वैश्विक स्तर पर ‘पिग-बचेरिंग स्कैम’ कहा जाता है. जांच में यह भी सामने आया कि भारतीय युवाओं की तस्करी कर उन्हें इन स्कैम सेंटरों में जबरन साइबर ठगी में लगाया जाता था.
ईडी के मुताबिक, मनी लॉन्ड्रिंग तीन चरणों में की जाती थी. पहले चरण में ठगी की रकम म्यूल अकाउंट या शेल कंपनियों में जमा की जाती थी. करीब ₹159 करोड़ ऐसे खातों से गुजरने का पता चला है. दूसरे चरण में रकम को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर सैकड़ों खातों में ट्रांसफर किया जाता था ताकि जांच एजेंसियों की नजर से बचा जा सके. उदाहरण के तौर पर ₹9 करोड़ की रकम 200 से ज्यादा खातों में और ₹7 करोड़ 91 खातों में भेजी गई. तीसरे चरण में इस रकम को बाइनेंस जैसे पीयर-टू-पीयर प्लेटफॉर्म पर क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर विदेश भेज दिया जाता था.
जांच एजेंसियों ने 1,000 से ज्यादा म्यूल अकाउंट और शेल कंपनियों की पहचान की है और इनसे जुड़े ₹2.81 करोड़ फ्रीज किए हैं. ईडी के अनुसार, ऐसे खाते अक्सर टेलीग्राम चैनलों के जरिए खरीदे जाते हैं या फिर छात्रों, गरीब लोगों और बंद पड़ी कंपनियों के खातों का इस्तेमाल किया जाता है.
ईडी ने अपनी बड़ी कामयाबियों का भी जिक्र किया. बिटकनेक्ट क्रिप्टो पोंजी घोटाले में ₹2,057 करोड़ की क्रिप्टो संपत्ति जब्त कर एजेंसी के कोल्ड वॉलेट में ट्रांसफर की गई. वहीं ऑक्टा एफएक्स फॉरेक्स ट्रेडिंग घोटाले में ₹2,385 करोड़ की क्रिप्टो संपत्ति और 21 विदेशी संपत्तियों को अटैच किया गया. इस जांच को 2025 का ‘बेस्ट एगमोंट केस अवॉर्ड’ भी मिला.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






