
ED का बड़ा एक्शन, सत्येंद्र जैन के परिवार और संजय राउत की पत्नी की करोड़ों की संपत्ति अटैच
AajTak
प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ा ऐक्शन लेते हुए सत्येंद्र जैन के परिवार और संजय राउत की पत्नी की करोड़ों की संपत्ति जब्त की.
प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ा एक्शन लेते हुए सत्येंद्र जैन के परिवार और संजय राउत की पत्नी की करोड़ों की संपत्ति अटैच की है. दोनों मामले अलग-अलग हैं जिनमें ईडी ने एक्शन लिया है. इनमें से एक मामला शिवसेना नेता संजय राउत की पत्नी से जुड़ा है वहीं दूसरा AAP नेता सत्येंद्र जैन के परिवार से जुड़ा है.
पहले मामले में ईडी ने 11 करोड़ की प्रोपर्टी अटैच की है. इसमें से 9 करोड़ की प्रोपर्टी प्रवीण राउत की है. वहीं 2 करोड़ की प्रोपर्टी संजय राउत की पत्नी की है. प्रवर्तन निदेशालय ने 1,034 करोड़ रुपए के पात्रा चावल भूमि घोटाला मामले में शिवसेना के नेता संजय राउत की पत्नी की संपत्ति कुर्क की.
#UPDATE | Enforcement Directorate attached Shiv Sena leader Sanjay Raut's Alibaug plot & one flat in Dadar, Mumbai in connection with the Rs 1,034 crore Patra Chawl land scam case.
दूसरा मामला AAP नेता सत्येंद्र जैन के परिवार से जुड़ा है. इसमें 4.81 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की गई है. यह मामला मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है. बताया गया है कि जैन के परिवार के लोग कुछ ऐसी फर्म से जुड़े थे जो PMLA के तहत जांच के दायरे में हैं.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







