Eczema: लापरवाह हुए तो स्किन को बदतर कर देगा एक्जिमा, बचाव के हैं ये 8 तरीके
AajTak
मौसम बदलने के साथ ही एक्जिमा की दिक्कत और बढ़ जाती है. कुछ लोग उस जगह पर इतनी तेज खुजली कर देते हैं है कि खून आने लगता है और इससे इंफ्केशन भी बढ़ जाता है. ऐसे में आपको कुछ खास सावधानियां रखने से आराम मिल सकता है.
एक्जिमा एक ऐसी बीमारी है जिसमें त्वचा में तेज खुजली होती है और स्किन रूखी हो जाती है. कुछ लोगों में यह समस्या इतनी तकलीफदेह हो जाती है कि उन्हें इसका लंबा ट्रीटमेंट कराना पड़ता है. मौसम बदलने के साथ ही ये दिक्कत और बढ़ जाती है. कुछ लोगों को इतनी तेज खुजली होती है कि त्वचा से खून तक आने लगते हैं. इससे इंफ्केशन का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे में आपको कुछ खास सावधानियां बरतने से आराम मिल सकता है. स्किन को ठंडा रखें- एक्जिमा की वजह से अगर आपकी स्किन में तेज खुजली हो रही हो तो उसे ठंडा करने की कोशिश करें. इसके लिए एक्जिमा वाली जगह पर आइस पैक लगाएं या किसी ठंडी चीज से सिकाई करें. एक प्लास्टिक बैग में बर्फ के टुकड़े डालकर खुजली वाली जगह पर लगाएं. इससे आपको बहुत आराम मिलेगा. एक्यूप्रेशर- नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी की एक स्टडी में पाया गया है कि बाजू पर एक निश्चित स्थान को दबाने से शरीर पर कहीं भी हो रही एक्जिमा की खुजली कम हो जाती है. इस एक्यूप्रेशर प्वाइंट को ढूंढने के लिए अपनी बाईं बाजू को मोड़कर उसे दाईं हाथ के कोहनी के ऊपर रखें. आपको ऊपर की मांसपेशियों में खिंचाव महसूस होगा. उस जगह को 3 मिनट तक हल्के हाथ से दबाएं.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












