
Earthquake in Uttarakhand: उत्तराखंड में देहरादून समेत 3 जिलों में हिली धरती, रिक्टर स्केल पर 4.7 रही तीव्रता
AajTak
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत तीन जिलों में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत तीन जिलों में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, उत्तराखंड के देहरादून, उत्तरकाशी और टिहरी जिलों के कई इलाकों में धरती हिली है.
देवभूमि उत्तराखंड के देहरादून, उत्तरकाशी और टिहरी जिलों में आज सुबह 8 बजकर 33 मिनट पर भूकंप आया था. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.7 मापी गई. इस भूकंप का असर भारत और चीन दोनों देशों में में हुआ है. इसका केंद्र चिन्यालीसोर से 35 किमी दूर बताया जा रहा है.
इससे पहले एक नवंबर को मध्यप्रदेश के जबलपुर समेत आस पास के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर स्केल पर भूकंप के इन झटकों की तीव्रता 4.3 थी. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, एमपी में ये भूकंप भी सुबह करीब 8 बजकर 43 मिनट पर महसूस किए थे. इनका केंद्र पचमढ़ी से 216 किमी दूर 10 किमी गहराई में था.
अरुणाचल में महसूस किए गए थे भूकंप के झटके
मध्य प्रदेश से पहले बीते 25 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, सुबह 04:07 बजे अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र तवांग से 81 किमी दूर 10 किमी की गहराई में था.
मणिपुर में 23 अक्टूबर को भूकंप

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











