
Duck Down Jacket: बाजार में फूली हुई जैकेट का ट्रेंड, जानें कौन चुका रहा इसकी असल कीमत
AajTak
सर्दी का मौसम आ गया है. बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में तापमान भी लुढ़क गया है. ठंडी हवा बदन में सुई की तरह चुभ रही है. इसलिए बाजार में गर्म कपड़ों का कारोबार तेज है. इसमें भी बॉम्बर, पफर या डाउन जैकेट का सेग्मेंट काफी ट्रेंड में है. इसके लिए ग्राहक कोई भी कीमत देने को तैयार है. जितनी अच्छी क्वालिटी, उतने ज्यादा दाम. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाजार में जिस कपड़े का सौदा हजारों, लाखों में हो रहा है. उसकी कीमत असल में चुका कौन रहा है?
"भाया, धंधा नी पहला उसूल. माल वो बेच्चो जो गाहक चावे. बासी, सड़ा, गला माल कौन लेवे. सर्दी में बर्फ बेचोगे तो कौन खरीदेगा. नई पीढ़ी का भी वही हिसाब है. ऊनी और खादी कपड़े इन्हें जमते नहीं. फिर रखने से फायदा क्या. गल्ला पैसों से भरना है तो कुछ नया आइटम रक्खो. जर्सी, स्वेटर, शॉल के दिन गए. अब जमाना बॉम्बर, पफर और डाउन जैकेट का है." बाहरी दिल्ली के कतरन मार्केट में एक गुजराती दुकानदार की इस बात ने अचानक मेरा ध्यान खींच लिया.
सर्दी का मौसम आ गया है. बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में तापमान भी लुढ़क गया है. ठंडी हवा बदन में सुई की तरह चुभ रही है. इसलिए बाजार में गर्म कपड़ों का कारोबार तेज है. इसमें भी बॉम्बर, पफर या डाउन जैकेट का सेग्मेंट काफी ट्रेंड में है. इसके लिए ग्राहक कोई भी कीमत देने को तैयार है. जितनी अच्छी क्वालिटी, उतने ज्यादा दाम.
लेकिन मैंने डाउन जैकेट के बारे में न तो पहले कभी सुना था और न देखा था. इसलिए इसे देखने और पहनने की जिज्ञासा और बढ़ गई. मैं फौरन एक दुकान में गया और पूछा, 'क्या आपके पास डाउन जैकेट मिलेगी?'
दुकानदार- हां, मिल जाएगी. हमारे पास इसके हर साइज में 15 कलर हैं. इस विंटर सीजन में इसकी डिमांड काफी है. इसमें स्टाइल और कम्फर्ट दोनों की गारंटी होती है. बस थोड़े महंगे होते हैं.
दुकानदार के इतना कहते ही काउंटर पर डाउन जैकेट आ गई. एक फूली हुई जैकेट. मानो किसी ने पॉलिस्टर या लिनन के कपड़े में हवा भर दी हो. दिखने में स्टाइलिश और वजन कागज जितना हल्का.
हाथ में आते ही मैंने पूछा कि इसे डाउन जैकेट क्यों कहते हैं?

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












