
Dubstep Buzz X12 TWS ईयरबड्स लॉन्च, सिर्फ 599 रुपये में खरीद सकते हैं
AajTak
कम कीमत में एक ईयरबड्स खरीदना चाहते हैं, तो Dubstep Buzz X12 अच्छा विकल्प है. ये बड्स एंट्री लेवल सेगमेंट में आते हैं. Dubstep Buzz X12 TWS को आप क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म से खरीद सकते हैं. इन बड्स को कंपनी ने वैलेंटाइन वीक के खास मौके पर लॉन्च किया है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और दूसरी खास बातें.
Nu Republic के फास्ट फैशन टेक्नोलॉजी ब्रांड Dubstep ने अपना नया प्रोडक्ट लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने Dubstep Buzz X12 को लॉन्च किया है. ये बड्स खास लव एडिशन में आते हैं. कंपनी ने इस प्रोडक्ट को वैलेंटाइन वीक को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया है, जो क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर मिलेगा.
इन बड्स को कंज्यूमर्स Swiggy Instamart से खरीद सकते हैं. हाल में ही Nu Republic ने Pop Love स्पीकर और ईयरबड्स को लॉन्च किया था, जो Blinkit पर मिलते हैं. आइए जानते हैं Dubstep Buzz X12 की खास बातें.
Dubstep Buzz X12 लव एडिशन ईयरबड्स को कंपनी ने पैशन रेड फिनिश में लॉन्च किया है. ये बड्स Bluetooth v5.4 कनेक्टिविटी के साथ आते हैं. इसमें X-Bass टेक्नोलॉजी दी गई है, जो एन्हांस्ड ऑडियो ऑफर करता है. इसमें एनवायरनमेंट नॉयस कैंसिलेशन फीचर मिलेगा.
यह भी पढ़ें: Amazon Sale: 65% तक का ऑफ, इतने में मिल रहे TWS, चार्जर और बहुत कुछ
ये बड्स 60 घंटे का टोटल प्ले टाइम ऑफर करता है. इसमें इनट्यूटिव टच कंट्रोल और कंफर्टेबल डिजाइन दिया गया है. Buzz X12 में टच कंट्रोल मिलता है. बड्स 40ms लो लेटेंसी ऑफर करते हैं. इसमें डुअल मोड- गेम और म्यूजिक मिलता है. इसमें Type-C चार्जिंग पोर्ट दिया गया है.
Dubstep Buzz X12 वायरलेस ईयरबड्स- लव एडिशन को कंपनी ने 599 रुपये में लॉन्च किया है. ये डिवाइस Swiggy Instamart पर मिलेगा. हालांकि, ये डिवाइस सीमित समय के लिए इस कीमत पर मिलेगा. साथ ही कंपनी एक खास रिवॉर्ड प्रोग्राम भी ऑफर कर रही है.

Chandra Grahan 2026: साल 2026 में कुल 4 ग्रहण दिखने की वजह से चर्चा में है, दो ग्रहण लग चुके हैं, दो ग्रहण अगस्त में लगेंगे, इनमें से 1 सूर्य और 1 चंद्र ग्रहण होगा. जानते हैं साल के दूसरे और आखिरी चंद्र ग्रहण की सटीक तारीख, समय और अवधि. ये भी जानेंगे कि क्या साल के आखिरी ग्रहण का नजारा भारत में नजर आएगा.

पुणे के एक स्टार्टअप में इंटरव्यू देने गए एक उम्मीदवार ने अपना खराब अनुभव Reddit पर शेयर किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कैंडिडेट का दावा है कि उसे इंटरव्यू के लिए 4 घंटे तक इंतजार कराया गया और फिर उससे सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक यानी 16 घंटे काम करने की उम्मीद जताई गई. सैलरी के बारे में पूछने पर भी अजीब जवाब मिला, जिसके बाद इस स्टार्टअप के वर्क कल्चर पर सवाल उठने लगे.

Chaitra Navratri 2026: हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि मनाया जाता है. इस दौरान जगत जननी मां दुर्गा और उनके नौ रूपों की पूजा की जाती है. साथ ही उनके निमित्त चैत्र नवरात्र का व्रत रखा जाता है. मां दुर्गा की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है. साथ ही सुख और सौभाग्य में अपार वृद्धि होती है.

Aaj 6 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 6 मार्च 2026, दिन- शुक्रवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि 17.53 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, हस्त नक्षत्र सुबह 09.29 बजे तक फिर चित्रा नक्षत्र, चंद्रमा- कन्या में रात 22.18 बजे तक फिर तुला में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.09 बजे से दोपहर 12.56 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.05 बजे से दोपहर 12.33 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.









