
Dubai unlocked: दुबई की प्रॉपर्टीज में ड्रग माफिया से मोस्ट वॉन्टेड तक का पैसा! भारतीयों और पाकिस्तानियों को लेकर हुए ये खुलासे
AajTak
दुबई की प्रॉपर्टी मार्केट को लेकर अंतरराष्ट्रीय पत्रकारों के एक संगठन (OCCRP) का खुलासा गौर करने लायक है. 6 महीने की स्टडी के बाद इस संगठन ने बताया है कि दुबई में पाकिस्तानियों की 22 हजार प्रॉपर्टी हैं. इसकी वैल्यू 12.5 अरब डॉलर है. वहीं इंडिया इस लिस्ट में नंबर वन है. भारतीयों ने 17 अरब डॉलर की कीमत की प्रॉपर्टी दुबई में खरीदी है. इसके अलावा इस लिस्ट में दुनिया के कई ऐसे सफेदोपोशों के नाम हैं जिन पर कई मुकदमें चल रहे हैं. इनमें ड्रग माफिया, मनी लॉन्ड्रर और मोस्ट वांटेड शामिल हैं.
दुबई की एक गगनचुंबी अट्टालिका के 37वें माले से कथित बोसनियाई ड्रग माफिया की पत्नी अपने टिकटॉक अकाउंट पर लगातार वीडियो पोस्ट कर रही थी. रेंट पर लिया गया ये घर, अपार्टमेंट क्या रईसों का ख्वाबगाह था. यहां की लग्जरी किसे नहीं लुभाती.
लेकिन इन वीडियोज ने पत्रकारों को इतना सबूत तो दे दिया वे इसकी लोकेशन पता लगा सकें. जियो-लोकेशन स्पेशलिस्ट ने पता लगाया कि ये दुबई का ऑईकोनिक बुर्ज खलीफा है. पता चला कि करोड़ों डॉलर के इस अपार्टमेंट का मालिक कैंडिडो स्यू ओकोमो (Candido Nsue Okomo) नाम का शख्स है. ये व्यक्ति अफ्रीकी देश (Equatorial Guinea) की नेशनल ऑयल कंपनी का पूर्व चीफ रहा है और इस पर करोड़ों डॉलर की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है.
इस अपार्टमेंट के किरायेदार की पहचान जेनिस कैड्रिक (Dženis Kadrić) के रूप में हुई है जो बोस्निया का कुख्यात ड्रग लॉर्ड है. अभी ये पता नहीं है कि कैंडिडो स्यू ओकोमो और जेनिस कैड्रिक एक दूसरे को जानते हैं या नहीं लेकिन रेंट एग्रीमेंट के जरिये इनका मिलना आधुनिक दुबई का प्रतीक है, जहां गोपनीयता और वर्षों की उदार नीतियों ने दुबई के मकान मालिकों की लिस्ट में ऐसे लोगों को डाल दिया है जिनकी ख्याति पर सुरक्षा एजेंसियां प्रश्न चिह्न उठाती रही है.
ओकोमो की बुर्ज खलीफा की प्रॉपर्टी से कुछ ही दूरी पर बुर्ज लेक होटल में एक अपार्टमेंट है, जिसके मालिक इराकी मूल के ब्रिटिश नागरिक श्वान मोहम्मद अल्मुल्ला हैं. 2021 में इस शख्स को अमेरिका ने इराक में ठेका हासिल करने के लिए लाखों डॉलर का रिश्वत देने का दोषी करार दिया है,
दुबई का पॉम शेप का ऑर्टिफिशियल आईलैंड अपने शानदार आर्किटेक्टर के लिए सुर्खियां बटोरता रहता है. इसी में एक फ्लैट जोसफ जोहान्स लीजडेकर्स का है. 32 साल का ये शख्स जिसे 'चब्बी जोस' के नाम से भी जाना जाता है, यूरोपियन यूनियन की मोस्ट वांटेड लिस्ट में है. इस पर नारकोटिक्स ट्रैफिकिंग का संजीदा आरोप है.
नजदीक के पॉम टॉवर में एक ब्राजिलियन डैनिलो संताना गौविएया का एक फ्लैट है. इस शख्स पर बिटकॉइन के नाम पर करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है. लेकिन अब ये शख्स दुबई में बतौर म्यूजिशियन ऐश की जिंदगी जीता है और अपने आलीशान फ्लैट की तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा करता है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








