
Dubai Flood: दो साल की बारिश एक दिन में... क्लाउड सीडिंग या कुछ और भयावह हुआ रेगिस्तानी देश में?
AajTak
Dubai में दो साल की बारिश एक दिन में हो गई. संयुक्त अरब अमीरात ओमान और आसपास के इलाकों में भी भयानक बारिश हुई है. क्या इसकी वजह क्लाउड सीडिंग है या फिर कोई अन्य प्राकृतिक आपदा. अचानक ऐसा क्या हुआ इस रेगिस्तानी देश में जो ये बाढ़ में डूब गया...
दुबई... रेगिस्तान में बसा ऐसा शहर जिसकी चकाचौंध से हर कोई हैरान होता है. घूमने जाता है. अचानक 16 अप्रैल 2024 को इस डेजर्ट सिटी में तेज बारिश शुरू हुई. बारिश थमने का नाम नहीं ले रही थी. बिजलियां कड़क रही थीं. चारों तरफ घना अंधेरा था. थोड़ी ही देर में फ्लैश फ्लड आ गया.
एयरपोर्ट, मेट्रो स्टेशन, मॉल, सड़कें, व्यापारिक संस्थानों में बाढ़ का पानी घुस गया. स्कूल बंद कर दिए गए. सोशल मीडिया इसकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं. दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पिछले 24 घंटे में 160 मिलिमीटर बारिश हुई. जो आमतौर पर दो साल में होती है. ये अपने आप में बड़ी प्राकृतिक आपदा है.
यह भी पढ़ें: Surya Grahan: बीच में खड़ा हिमालय... अगले 10 साल एक भी पूर्ण सूर्य ग्रहण नहीं देख पाएंगे भारत के लोग
वैज्ञानिकों का मानना है कि ये क्लाउड सीडिंग यानी आर्टिफिशियल बारिश की वजह से ऐसा हुआ है. दुबई प्रशासन ने सोमवार और मंगलवार को क्लाउड सीडिंग के लिए विमान उड़ाया था. ऐसा लगता है कि इसमें कुछ गड़बड़ हो गई है. यह इंसानों द्वारा जलवायु में जरूरी बदलाव करने का लापरवाही भरा प्रयास था.
गल्फ स्टेट नेशनल सेंटर ऑफ मेटरोलॉजी ने बताया कि 15-16 को अल-एन एयरपोर्ट से क्लाउड सीडिंग के विमान उड़े थे. पिछले दो दिनों में इन विमानों ने सात बार उड़ान भरी. ऐसा लगता है कि क्लाउड सीडिंग गलत हो गया. जिसका खामियाजा दुबई भुगत रहा है. लेकिन हैरान इस बात की है कि आसपास के देशों में ऐसा नजारा क्यों है?

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











