
DU Reopen: 17 फरवरी से खुलेंगे दिल्ली यूनिवर्सिटी और संबद्ध कॉलेज, हॉस्टल-कैंटीन पर ये है निर्देश
AajTak
Delhi University Reopen: कैंपस 17 फरवरी से पढ़ाई के लिए खोल दिया जाएगा. यूनिवर्सिटी और संबद्ध कॉलेज 100 फीसदी क्षमता के साथ ऑफलाइन कामकाज के लिए फिर से खुल जाएंगे.
DU Reopen: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने भी अब ऑफलाइन क्लासेज़ के लिए कैंपस खोलने का फैसला कर लिया है. कैंपस 17 फरवरी से पढ़ाई के लिए खोल दिया जाएगा. यूनिवर्सिटी और संबद्ध कॉलेज 100 फीसदी क्षमता के साथ ऑफलाइन कामकाज के लिए फिर से खुल जाएंगे. डीयू प्रॉक्टर रजनी अब्बी ने आज 09 फरवरी को इसकी घोषणा की.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












