DU के 12 एडहॉक शिक्षकों के सपोर्ट में टीचर्स ने की भूख हड़ताल, वीसी से की ये मांग
AajTak
इस पूरे मामले को लेकर एकेडमिक एक्शन एंड डेवलपमेंट और एसी/ईसी के सदस्यों के द्वारा कुलपति को पत्र लिख इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की गई है.
दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध विवेकानंद कॉलेज के 12 एडहॉक शिक्षकों को कोरोना काल में बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. इस मामले में एडहॉक शिक्षकों के समर्थन में दिल्ली विवि के शिक्षकों ने अपने-अपने घरों से भूख हड़ताल की. एग्जीक्यूटिव काउंसिल के पूर्व सदस्य प्रो. राजेश झा ने कहा कि विवेकानंद कॉलेज के द्वारा ये उठाया गया ये कदम अमानवीय है. इस पूरे मामले को लेकर एकेडमिक एक्शन एंड डेवलपमेंट और एसी-ईसी के सदस्यों द्वारा कुलपति को पत्र लिखकर इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की गई है. कुलपति से कहा गया है कि वो मामले का हल निकालें ताकि इस संकट की घड़ी में किसी भी परिवार को आर्थिक परेशानी न हो. बता दें कि डीयू के विवेकानंद कॉलेज प्रशासन द्वारा 12 एडहॉक शिक्षकों को सर्विस में एक्सटेंशन नहीं दिया गया है. इसे लेकर डीयू के शिक्षक समुदाय में खासी नाराजगी है. डीटीए प्रभारी डॉ. हंसराज सुमन ने बताया कि इन 12 एडहॉक टीचर्स में से पांच एडहॉक टीचर्स को कोरोना ने पूरी तरह से अपनी चपेट में लिया हुआ है. कोरोना से पीड़ित टीचर्स की हालात बहुत ही खराब है. परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है, वहीं दूसरी ओर उनकी सर्विस टर्मिनेट कर दी गई. ऐसे समय में जबकि परिवार को आर्थिक सहायता बहुत जरूरी है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












