
DTC Recruitment 2022: दिल्ली परिवहन विभाग में नौकरी का सुनहरा मौका, 35 हजार तक होगी सैलरी, जानें पूरी डिटेल्स...
AajTak
Sarkari Naukri: इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://dtc.delhi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. चयनित उम्मीदवारों को कॉन्ट्रैक्ट आधार पर नौकरी पर रखा जाएगा, जिसमें कॉन्ट्रैक्ट को आगे बढ़ाया भी जा सकता है.
DTC Recruitment 2022: दिल्ली परिवहन विभाग (DTC) में कई पदों पर नौकरियां निकली हैं. विभाग ने सेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन, असिस्टेंट फिटर और असिस्टेंट फोरमैन के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://dtc.delhi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. चयनित उम्मीदवारों को कॉन्ट्रैक्ट आधार पर नौकरी पर रखा जाएगा, जिसमें कॉन्ट्रैक्ट को आगे बढ़ाया भी जा सकता है.
इस भर्ती अभियान में रुचि रखने वालों के पास अनुभाग अधिकारी और सहायक फोरमैन के पद के लिए संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा होना चाहिए और फिटर और इलेक्ट्रीशियन पदों के लिए आईटीआई आवश्यक है. इच्छुक उम्मीदवार आवेदन की अंतिम तिथि को या उससे पहले अपने आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं.
वहीं, ऐज लिमिट की बात करें तो एसओ के लिए 35 वर्ष होनी चाहिए. असिस्टेंट फोरमैन (आर एंड एम) के लिए 18-35 वर्ष होनी चाहिए. असिस्टेंट फिटर पद के लिए 18-25 वर्ष होनी चाहिए. इसके अलावा, असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन पद के लिए उम्र 18-25 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
वहीं, सैलरी की बात करें तो एसओ पद के लिए सैलरी 35400, असिस्टेंट फोरमैन (आर एंड एम) पद के लिए 35400, असिस्टेंट फिटर पद के लिए 17693, असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन पद के लिए 17693 रुपये होगी. बता दें कि सिर्फ ऑनलाइन तरीके से ही आवेदन किया जा सकता है.
महत्वपूर्ण तारीखें... -डीटीसी एसओ पद के लिए एप्लीकेशन दायर करने की शुरुआती तारीख 12 अप्रैल, 2022 है. -असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन, असिस्टेंट फिटर और असिस्टेंट फोरमैन के लिए शुरुआती तारीख 18 अप्रैल, 2022 है. - डीटीसी एसओ एप्लीकेशन की आखिरी तारीख 11 मई, 2022 है. -अन्य पदों के लिए आखिरी तारीख 4 मई, 2022 है.
DTC 2022 वैकेंसी डिटेल्स...

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











