Dry Fruits For Weight Loss: डाइट में शामिल करें ये 6 नट्स, मोटापा होगा कम
AajTak
ड्राइ फ्रूट्स यानी सूखे मेवे हर किसी को खाना पसंद होते हैं. सूखे मेवे में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं. इनके सेवन से आपका पेट भरा हुआ रहता है, जिससे आपको लंबे समय तक भूख का एहसास नहीं होता है. कई अध्ययनों में पाया गया है कि नियमित रूप से नट्स खाने से लोगों में अतिरिक्त वजन बढ़ने से रोका जा सकता है और मोटापे के खतरे को कम किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि किस तरह से ड्राई फ्रूट्स को अपनी डाइट में शामिल करके आप अपने बढ़ते वजन को कम कर सकते हैं.
कोरोना महामारी के दौरान वर्क फ्रॉम के कारण लोगों की जीवनशैली में कई बदलाव आए हैं. जहां कुछ लोगों ने खुद को फिट रखने के लिए घर पर व्यायाम का सहारा लिया, वहीं काफी लोग ऐसे भी हैं जिनकी फिजिकल एक्टिविटीज बिल्कुल न के बराबर हो गई और शरीर का वजन काफी हद तक बढ़ गया. ऐसे में मोटापे को कम करने के लिए कुछ लोग क्रैश डाइट को फॉलो करते हैं. लेकिन भूखे रहकर वजन कम करना ज्यादा समय के लिए कारगर नहीं होता है. भूखे रहने की जगह पर आप हेल्दी डाइट फॉलो कर सकते हैं. इससे न केवल आप स्वस्थ रहेंगे बल्कि आपका मोटापा भी कम होगा. ड्राइ फ्रूट्स यानी सूखे मेवे हर किसी को खाना पसंद होते हैं. सूखे मेवे में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं. इनके सेवन से आपका पेट भरा हुआ रहता है, जिससे आपको लंबे समय तक भूख का एहसास नहीं होता है. कई अध्ययनों में पाया गया है कि नियमित रूप से नट्स खाने से लोगों में अतिरिक्त वजन बढ़ने से रोका जा सकता है और मोटापे के खतरे को कम किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि किस तरह से ड्राई फ्रूट्स को अपनी डाइट में शामिल करके आप अपने बढ़ते वजन को कम कर सकते हैं. बादाम- बादाम पोषण तत्वों का पावरहाउस है. इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैट और फाइबर पाए जाते हैं. अध्ययनों के अनुसार, नियमित रूप से बादाम खाने से वजन तो कम होता ही है. साथ ही शरीर का मेटाबॉलिज्म भी बढ़ता है. बादाम खाने से बेड कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है.
NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












