
Drugs Case: Aryan Khan का जेल में कैसा बीत रहा वक्त? देखें बैरक में साथ रहे कैदी ने क्या-क्या बताया
AajTak
आर्यन खान एक मशहूर और पैसे वाले पिता के बेटे हैं. उन्होंने जीवन में कभी नाकामी नहीं देखी होगी. आर्यन खान कानून की नजर में कितने दोषी हैं, या बेकसूर हैं, ये कोर्ट तय करेगा. लेकिन उनका मामला एक केस स्टडी भी बन सकता है. आर्यन मुंबई की आर्थर रोड जेल में है और वहां के हालात उनके लिए मुश्किलों से भरे हैं. आर्यन के साथ बैरक में बंद रहे श्रावण नाम के कैदी से हमने बात की. आजतक से बातचीत के दौरान श्रावण ने बताया कि आर्यन खान फूट-फूट कर रोते हैं. आर्यन को जेल का खाना पसंद नहीं. आर्यन को कोई वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं मिल रहा. देखें वीडियो.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











