
Drone Import Ban: अब विदेश से आयात नहीं कर सकेंगे ड्रोन, सरकार ने लगाया प्रतिबंध
AajTak
मेक इन इंडिया के तहत ड्रोन की मैन्युफैक्चरिंग को लेकर सरकार के कई प्लान हैं. इसके लिए सरकार स्टार्टअप्स को प्रमोट करने के साथ-साथ देशभर के चुनिंदा ITIs में स्किल कोर्स भी शुरू करने जा रही है.
मेक इन इंडिया स्कीम को प्रमोट करने के लिए मोदी सरकार कई तरह से सख्त निर्णय ले रही है. सरकार ने इसी क्रम में ड्रोन के विदेशों से आयात (Drone Import) पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है. सरकार का यह निर्णय 9 फरवरी से ही देश भर में लागू हो चुका है. हालांकि सरकार ने रक्षा, सुरक्षा और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के क्षेत्र को इससे बाहर रखा है. इन कामों के लिए लिए ड्रोन का आयात किया जा सकता है. सरकार के इस कदम से ड्रोन की मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में काम कर रहे भारतीय स्टार्टअप्स को बड़ा फायदा हो सकता है.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










