
Drone Festival: आपदा में काम आएंगे ड्रोन, भारतीय सेना को करेंगे मजबूत, 2030 तक देश बनेगा ड्रोन का हब
AajTak
दिल्ली के प्रगति मैदान में लगे दो दिन के इस महोत्सव में 70 से ज्यादा ड्रोन प्रदर्शित किए जा रहे हैं, जो अलग-अलग काम करते हैं. इस समय देश में करीब 270 कंपनियां ड्रोन बना रही हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान में देश के सबसे बड़े ड्रोन महोत्सव का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने जियो प्लेटफॉर्म्स के Asteria Aerospace का एक ड्रोन भी उड़ाया. पीएम मोदी ने ड्रोन उड़ाकर संदेश दिया कि भारत ड्रोन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है. इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि भारत 2030 तक ड्रोन का हब बन जाएगा.
दो दिन के महोत्सव में 70 से ज्यादा ड्रोन
दिल्ली के प्रगति मैदान में लगे दो दिन के इस महोत्सव में 70 से ज्यादा ड्रोन प्रदर्शित किए जा रहे हैं, जो अलग-अलग काम करते हैं. माना जाता है ड्रोन का इस्तेमाल केवल डिफेंस के लिए होगा, लेकिन ऐसा नहीं है. भारत एक ऐसे देश के तौर पर उभर रहा है जहां हर क्षेत्र में ड्रोन का इस्तेमाल होगा. इसकी मदद से किसान अपने खेतों में दवाई भी छिड़केंगे और खाद भी डाल सकेंगे. इसके लिए अपने खेतों तक जाने की ज़रूरत ही नहीं पड़ेगी.
आपदा में भी काम आएंगे ड्रोन
आपदा प्रबंधन के लिए एक खास ड्रोन तैयार किया गया है. इसकी मदद से जरूरत का कोई भी सामान, चाहे वो वैक्सीन हो, दवाइयां हों या फिर खाने पीने का चीजें, सबको बड़ी ही आसानी से एक साथ कई ड्रोन उड़ाकर कई लोगों तक पहुंचाया जा सकेगा. विक्रम सिंह ने बताया कि हाइब्रिड ड्रोन बिना रनवे के हेलिकॉप्टर की तरह उड़ते हैं और पार्सल डिलिवरी करते हैं. आने वाले समय में लोग बैटरी पावर्ड ड्रोन से 100 से 200 किमी की दूरी का सफर भी करेंगे. इससे सड़क पर लगने वाले जाम से छुटकारा मिलेगा. इसके अलावा डिफेंस के लिए अलग से विशेष ड्रोन तैयार किए गए हैं. ये ड्रोन बाकी ड्रोन के मुकाबले कुछ बड़े हैं और हमला करने में सक्षम बनाए गए हैं.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








