
DRDO Missile Test: भारत का स्वदेशी महाहथियार, रूसी S-400 की तरह बना लिया अपना एयर डिफेंस सिस्टम, जानिए खासियत
AajTak
भारत ने एक ऐसा महाहथियार बना लिया है, जो रूस के S-400 सिस्टम की तरह ही हवाई कवच बनाएगा. दुश्मन की तरफ से तेज गति से भेजा गया फाइटर जेट, मिसाइल, ड्रोन या हेलिकॉप्टर इसकी मार से बच नहीं पाएगा. खास बात ये है कि इसे आसानी से उठाकर ले जा सकते है. हर सीमा पर तैनात कर सकते हैं.
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी DRDO ने 14 मार्च 2023 को ऐसे एयर डिफेंस सिस्टम का सफल परीक्षण किया है, जो एकदम रूस के S-400 की तरह है. इस मिसाइल की स्पीड एयर डिफेंस सिस्टम के हिसाब से बेहतरीन है. इससे दुश्मन के यान, विमान, हेलिकॉप्टर और ड्रोन को भागने या बचने का मौका ही नहीं मिलेगा.
डीआरडीओ ने ओडिशा के समुद्र तट पर इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (ITR) चांदीपुर में बहुत कम दूरी की हवाई रक्षा प्रणाली (Very Short Range Air Defence System - VSHORADS) का सफल परीक्षण किया. वो भी एक नहीं लगातार दो परीक्षण.
इस मिसाइल को जमीन पर मौजूद मैन पोर्टेबल लॉन्चर से दागा गया. यानी इसे कोई भी आराम से किसी भी जगह ले जाकर दाग सकता है. चाहे वह चीन की सीमा से सटे हिमालय के पहाड़ हों. या फिर पाकिस्तान से सटी रेगिस्तानी सीमा, या सियाचिन का ग्लेशियर. इसकी मदद से तेज गति से आने वाले विमान, फाइटर जेट, हेलिकॉप्टर, मिसाइल या ड्रोन को मार गिराया जा सकता है.
#DRDO today successfully carried out two back-to-back tests of an indigenous air defence weapon, the very short-range air defence system (#VSHORADS) missile, from the Integrated Test Range at Chandipur off the #Odisha coast. pic.twitter.com/fdVtYIyaAW
VSHORADS बेसिकली एक कम दूरी की इंटरसेप्टर मिसाइल है. जैसे रूस का S-400 एयर डिफेंस सिस्टम है. खास बात ये है कि इस हवाई सुरक्षा प्रणाली को देश में ही विकसित किया गया है. इसे बनाने में डीआरडीओ की मदद हैदराबाद स्थित रिसर्च सेंटर इमारत ने की है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









