
Draupadi Murmu Oath Ceremony: द्रौपदी मुर्मू आज लेंगी शपथ, देश को मिलेंगी पहली आदिवासी राष्ट्रपति, 21 तोपों से दी जाएगी सलामी
AajTak
President Oath Ceremony: 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए वोटिंग हुई थी. एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू तो विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा को चुनाव मैदान में उतारा गया था. 21 जुलाई को काउंटिंग में द्रौपदी मुर्मू ने जीत हासिल कर ली थी. बीजेपी का दावा है कि 125 विधायकों और 17 सांसदों ने क्रॉस वोटिंग कर द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया था.
Draupadi Murmu Oath Ceremony: नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ लेंगी. वह देश की 15वीं, सबसे युवा और पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी.
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि शपथ समारोह सुबह 10:15 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में होगा. सीजेआई एन. वी. रमणा उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे. इसके बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी. शपथ ग्रहण के बाद नई राष्ट्रपति देश को संबोधित करेंगी.
मौसम को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम की तैयारियां की गई हैं. अगर आज बारिश हो जाती है तो राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में होने वाला औपचारिक समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा.
समारोह के बाद दिया जाएगा गार्ड ऑफ ऑनर
संसद के सेंट्रल में समारोह के समापन के बाद द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना होंगी, जहां उन्हें एक इंटर-सर्विस गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा और निवर्तमान राष्ट्रपति का शिष्टाचार सम्मान किया जाएगा.
समारोह में इन्हें आमंत्रित किया गया

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









