
Dono Teaser Release: चॉकलेटी हीरो बने सनी देओल के बेटे राजवीर, पर एक्टिंग में चूके, पहली फिल्म से रचेंगे इतिहास?
AajTak
फिल्म दोनों का टीजर रिलीज हो गया है. इसमें राजवीर देओल और पलोमा लीड एक्टर्स हैं. फिल्म का टीजर देख साफ समझ आता है कि दोनों एक्टर्स न्यूकमर हैं. एक्टिंग के फील्ड में दोनों को अभी काफी मेहनत करने की जरूरत नजर आती है. दोनों मूवी की कहानी बहुत ज्यादा इंपैक्टफुल नहीं लग रही है. देखते हैं फिल्म कैसी होगी.
देओल खानदान का एक और चिराग फिल्म इंडस्ट्री में चमकने को तैयार है. सनी और पूजा देओल के छोटे बेटे राजवीर अपनी पहली फिल्म के साथ तैयार हैं. पोस्टर के बाद फिल्म दोनों का टीजर रिलीज हो गया है. इसमें राजवीर और पलोमा की मासूमियत से भरी लव स्टोरी देखने को मिलेगी.
रोमांटिक ड्रामा में दिखेगी दो अजनबियों की कहानी दोनों एक लव ड्रामा है. जिसमें दो अजनबियों की कहानी दिखाई जाएगी. भले ही वो एक दूसरे को नहीं जानते, लेकिन वो उनकी मंजिल एक ही है. उनकी यही मंजिल दोनों के प्यार को आगे बढ़ाएगी. 1 मिनट 10 सेकंड का टीजर दोनों की जोड़ी को इस्टैबलिश करता है. राजवीर प्यार में डूबे दिखे. पलोमा-राजवीर एक शादी में टकराते हैं और प्यार में पड़ जाते हैं. तुम और मैं से दोनों होने की ये कहानी है. पलोमा (मेघना) दूल्हे की दोस्त हैं और राजवीर (देव) दु्ल्हन के फ्रेंड हैं. राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म को अविनाश एस बड़जात्या ने डायरेक्ट किया है.
देखें टीजर...
कैसा है टीजर? पलोमा और राजवीर की फिल्म का टीजर देख साफ समझ आता है कि दोनों न्यूकमर्स हैं. एक्टिंग के फील्ड में दोनों को अभी काफी मेहनत करने की जरूरत है. कहानी बहुत ज्यादा इंपैक्टफुल नहीं लग रही है. हल्की फुल्की लाइट हार्टेड रोमांटिक मूवी राजवीर और पलोमा के एक्टिंग करियर को कितना बूस्ट करेगी, ये फिल्म रिलीज के बाद ही मालूम पड़ेगा. सनी देओल के बड़े बेटे करण का फिल्मी करियर खास नहीं चला. उम्मीद है छोटे बेटे का करियर ट्रैक पकड़े. मूवी की रिलीज डेट अभी अनाउंस नहीं की गई है.
राजश्री प्रोडक्शंस इस फिल्म को लेकर एक्साइटेड है. तीन दशक पहले, पहली बार निर्देशक बने सूरज आर. बड़जात्या ने 1989 में आई फिल्म मैंने प्यार किया में सलमान खान और भाग्यश्री को कास्ट किया था और यह फिल्म उस समय की सबसे सफल फिल्म थी. और अब 2023 में, सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश एस बड़जात्या फिल्म दोनों के साथ अपनी निर्देशन की पारी की शुरुआत कर रहे हैं.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










