
Donald Trump Case: अडल्ट स्टार से जुड़े केस में डोनाल्ड ट्रंप को झटका, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
AajTak
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर अडल्ट स्टार केस में 1 लाख 22 हजार डॉलर का जुर्माना लगा है. कोर्ट के फैसले के बाद ट्रंप ने पूरे मामले को फर्जी बताया. ट्रंप करीब एक घंटे तक न्यूयॉर्क की अदालत में मौजूद रहे. उन्होंने कोर्ट में खुद को बेकसूर बताया. मामले की अगली सुनवाई 4 दिसंबर को होगी. देखें ये वीडियो.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











