
Doctor G Trailer Released: महिलाओं की डिलीवरी कराएंगे Ayushmann Khurrana, गुप्त रोगों की समस्या करेंगे दूर
AajTak
Doctor G Trailer Released: आयुष्मान खुराना की फिल्म डॉक्टर जी का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर से आयुष्मान ने एक बार फिर से धमाका कर दिया है. अलग तरह के किरदार निभाने वाले आयुष्मान ने डॉक्टर जी में ब्लीवरी कराते दिखेंगे.
Doctor G Trailer Released: आयुष्मान खुराना डॉक्टर बन गए हैं और अब वो डिलीवरी भी कराएंगे. क्यों सुनकर लग गया ना शॉक? लेकिन हैरान मत होइए, आयुष्मान अपनी अपकमिंग फिल्म डॉक्टर जी में एक गायनेकोलॉजिस्ट बने हैं. फिल्म में आयुष्मान मेल डॉक्टर होकर गायनेकोलॉजिस्ट बनने की समस्याओं से आपको रूबरू कराएंगे.
आयुष्मान की फिल्म डॉक्टर जी का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर से आयुष्मान ने एक बार फिर से धमाका कर दिया है. अलग तरह के किरदार निभाने वाले आयुष्मान ने डॉक्टर बनकर फिर से अपने नए अवतार से फैंस को क्रेजी कर दिया है.
ट्रेलर में क्या है खास? आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह स्टारर डॉक्टर जी एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है. आयुष्मान एक गायनेकोलॉजिस्ट का रोल निभा रहे हैं. हालांकि, एक मेल डॉक्टर होकर गायनेकोलॉजिस्ट बनने पर आयुष्मान को काफी परेशानियों से गुजरना पड़ता है. आयुष्मान को कभी मरीज से तो कभी अपनी मां से खरी-खोटी सुननी पड़ती है. आयुष्मान गायनेकोलॉजिस्ट बनकर खुश तो नहीं हैं, लेकिन किसी तरह अपना काम ईमानदारी से करने की कोशिश करते हैं.
मेडिकल की पढ़ाई कर रहे आयुष्मान हड्डियों के डॉक्टर बनना चाहते हैं. वे ऑर्थोपैडिक्स में अपनी डिग्री लेना चाहते हैं. लेकिन कहते हैं ना कुछ चीजें हमारे कंट्रोल में नहीं होती. बस आयुष्मान के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है. आयुष्मान को उनकी मर्जी के खिलाफ गायनेकोलॉजिस्ट फील्ड मिल जाती है और यहां से शुरू होती है महिलाओं की डिलीवरी कराने की जद्दोजहद. अब एक मेल डॉक्टर होकर आयुष्मान कैसे महिलाओं की डिलीवरी कराएंगे आपको ट्रेलर में ये देखने को मिलने वाला है.
यहां देखें फिल्म का ट्रेलर

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.











