
DNA Analysis: जीवन की ‘हॉकीकत' और दंगल में दांतों का इस्तेमाल; दहिया बने धैर्य की मिसाल
Zee News
सेमीफाइनल मुकाबले का आखिरी 1 मिनट बचा था, तब तक रवि दहिया 9 प्वाइंट्स गंवा चुके थे, और कजाखिस्तान के पहलवान के पास 4 प्वाइंट्स की लीड थी. लेकिन आखिरी कुछ सेकंड में उन्होंने प्रतिद्वंदी खिलाड़ी को Pin Down कर दिया, और अपने Bout को उसी समय जीत लिया.
नई दिल्ली: आज हम आपको टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) की दो कहानियों के बारे में बताएंगे. पहली, एक हॉकी टीम की है, जिसने 41 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद ब्रॉन्ज मेडल (Bronze Medal) जीत लिया. जबकि दूसरी कहानी पहलवान रवि दहिया (Ravi Dahiya) की है, जिन्होंने कुश्ती में देश के लिए सिल्वर मेडल जीता. इन कहानियों से आज आपको दो सीख मिलेंगी. पहला परीक्षा की आखिरी घड़ी तक हिम्मत नहीं हारनी चाहिए, और दूसरा ये कि सफलता के लिए धैर्यवान होना चाहिए. भारतीय हॉकी टीम ने मैच के आखिरी 6 सेकंड में मैच बदल दिया, और रवि दहिया ने भी आखिरी 50 सेकंड में हारा हुआ सेमीफाइनल मैच जीत लिया. लेकिन रवि दहिया के इस सेमीफाइनल मैच में एक ऐसी बात हुई, जिसकी चर्चा नहीं हो रही. वो बात कजाखिस्तान के पहलवान से जुड़ी हुई है जिसने मुकाबले के दौरान रवि दहिया के बाजू को अपनी दांतों से काट लिया और धोखे से इस मुकाबले को जीतने की कोशिश की. ये मैच 4 जुलाई को खेला गया, रवि के सेमीफाइनल मुकाबले का आखिरी एक मिनट बचा था, तब तक रवि दहिया 9 प्वाइंट्स गंवा चुके थे, और कजाखिस्तान के पहलवान के पास चार प्वाइंट्स की लीड थी. लेकिन आखिरी कुछ सेकंड में उन्होंने प्रतिद्वंदी खिलाड़ी को Pin Down कर दिया, यानी उसे नीचे गिरा कर उसके दोनों कंधों को मेट (Mat) पर लगा दिया.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








